फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2024 registration deadline extended Apply online at pgcuet.samarth.ac.in

CUET PG 2024 : सीयूईटी पीजी पंजीकरण के लिए आवेदन का एक और मौका, आगे बढ़ी अंतिम तिथि

Thu, 25 Jan 2024 11:43 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 25 Jan 2024 11:43 AM IST
सार

CUET PG 2024 : सीयूईटी पीजी पंजीकरण के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET PG 2024 registration deadline extended Apply online at pgcuet.samarth.ac.in
CUET PG 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को 31 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह एक अच्छा मौका है, वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की 2024 अंतिम तिथि 24 जनवरी 2024 तक थी।

विज्ञापन

CUET PG 2024 महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट

पहले की तिथियां    

संशोधित तिथियां

आवेदन भरने और ऑनलाइन जमा करने की तिथि

26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक

26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

26 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक

26 दिसंबर 2023 से 1 फरवरी 2024 तक

आवेदन सुधार विंडो

27 जनवरी 2024 से 29 जनवरी 2024 तक

2 फरवरी 2024 से 4 फरवरी 2024 तक




विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG 2024 परीक्षा विवरण

अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित 230 विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी 2024 के माध्यम से पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश आयोजित करेंगे। कुछ शीर्ष विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद और जामिया मिलिया इस्लामिया हैं। सीयूईटी के तहत भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च तक देश भर के विभिन्न परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

CUET PG 2024 तीन पालियों में परीक्षा

एनटीए की तरफ से सीयूईटी पीजी परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 10.45 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 इस वर्ष भारत और विदेश के 324 शहरों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा पिछले साल 337 शहरों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी इस साल विदेश के 24 शहरों में भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed