CUET PG 2023: यूजीसी प्रमुख का केंद्रीय विश्वविद्यालयों से आग्रह- पीजी दाखिलों के लिए अपनाएं सीयूईटी स्कोर
CUET PG 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रमुख एम जगदीश कुमार ने मंगलवार को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से अगले शैक्षणिक सत्र से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) अपनाने का आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रमुख एम जगदीश कुमार ने मंगलवार को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से अगले शैक्षणिक सत्र से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) अपनाने का आग्रह किया। पिछले साल सीयूईटी-यूजी के विपरीत, महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा का पोस्ट ग्रेजुएट संस्करण केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य नहीं था।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, सीयूईटी देश भर के उम्मीदवारों, विशेष रूप से उत्तर-पूर्व, ग्रामीण और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों को उच्च शिक्षा के लिए एक साझा मंच और समान अवसर प्रदान करता है और विश्वविद्यालयों के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित करने में मदद करता है।
प्रोफेसर कुमार ने कहा कि एकल दाखिला परीक्षा उम्मीदवारों को व्यापक तौर पर विभिन्न केंद्रीय और सीयूईटी पीजी में भाग लेने वाले अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया का हिस्सा बनने में सक्षम बनाती है। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) एक से 10 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। CUET-UG और PG के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन ने कहा कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को CUET PG में शामिल होना चाहिए, जैसा कि उन्होंने CUET UG के लिए किया है, यह पूरे भारत में छात्रों के लिए अवसरों को बढ़ाएगा। भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल होने के लिए। इसलिए, मैं सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों से पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी-पीजी स्कोर का उपयोग करने का आग्रह करता हूं।
कमेंट
कमेंट X