CU Chayan: केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एकीकृत भर्ती पोर्टल लॉन्च, यूजीसी प्रमुख से जानें कैसे करेगा काम
CU Chayan - Unified Recruitment Portal for Central Universities: सीयू- चयन (curec.samarth.ac.in) एक एकीकृत भर्ती पोर्टल है, जिसे विशेष रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संकाय भर्ती के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CU Chayan - Unified Recruitment Portal for Central Universities: यूजीसी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी फैकल्टी रिक्रूटमेंट पोर्टल सीयू - चयन (CU-Chayan) लॉन्च किया है। पोर्टल को यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर ममिडाला जगदीश कुमार के द्वारा दो मई, 2023 को दोपहर दो बजे लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एकीकृत भर्ती पोर्टल के बारे में काफी जानकारी साझा की। साथ ही curec.samarth.ac.in पोर्टल की कार्यप्रणाली से जुड़े प्रमुख सवालों और जिज्ञासाओं के जवाब भी दिए हैं।
सीयू-चयन पोर्टल क्या है?
उत्तर : सीयू- चयन (curec.samarth.ac.in) एक एकीकृत भर्ती पोर्टल है, जिसे विशेष रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संकाय भर्ती के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है। पोर्टल पूरी तरह से उपयोगकर्ता के अनुकूल है और भर्ती प्रक्रिया में सभी हितधारकों की जरूरतों को पूरा करता है। UGC ने इस पोर्टल को विश्वविद्यालयों और आवेदकों दोनों के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए विकसित किया है, जिसमें विश्वविद्यालय भर्ती के सभी चरणों को स्वतंत्र रूप से चला रहे हैं, जैसा कि वर्तमान में संबंधित विश्वविद्यालय में किया जा रहा है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय एकीकृत चयन पोर्टल की विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर : पोर्टल सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्तियों/विज्ञापनों/नौकरियों की सूची के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है। पोर्टल आवेदन से लेकर स्क्रीनिंग तक भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाता है, पोर्टल के सभी उपयोगकर्ताओं को अलर्ट के साथ। पोर्टल की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं:
-
सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आवेदन करने के लिए सिंगल लॉग इन
-
एप्लीकेशन की रीयल-टाइम ट्रैकिंग
-
प्रत्येक आवेदक के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड
-
प्रत्येक विश्वविद्यालय/विभाग के लिए एडमिन डैशबोर्ड
-
बिल्ट इन ईमेल कम्युनिकेशन टूल
-
आवेदकों के लिए ऑनलाइन फीडबैक और रेफरेंस
-
रीयल टाइम एनालिसिस और एप्लीकेशन इनसाइट्स
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संकाय पद के लिए आवेदकों को क्या फायदा होगा?
इतना ही नहीं, आवेदक इस एकल पोर्टल से किसी भी सीयू की फैकल्टी आवेदन प्रक्रिया के लिए उपयोग करने में सक्षम होंगे। वे प्रत्येक आवेदक के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड से अपना आवेदन अपडेट कर सकते हैं और इस आवेदन को किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर सकते हैं, जिसने संकाय पदों पर भर्ती शुरू की है। पंजीकृत आवेदकों को किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा जारी होने वाली नई रिक्तियों के बारे में सूचित करने वाला एक ऑटो ईमेल भी प्राप्त होगा। यह पोर्टल केवल सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में होने वाली फैकल्टी की रिक्तियों के लिए है।
कमेंट
कमेंट X