फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2026: Correction Window Closes Tomorrow, Know How to Edit Application Form

सीटीईटी परीक्षा 2026: एप्लीकेशन फॉर्म में हो गई है गलती? कल तक कर लें सुधार, जानें कैसे करना होगा संशोधन

Wed, 09 Sep 2026 01:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

सीटीईटी 2026 के आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका कल खत्म हो जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म में गलत जानकारी भर दी है, वे करेक्शन विंडो के जरिए कल तक जरूरी संशोधन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CTET 2026: Correction Window Closes Tomorrow, Know How to Edit Application Form
CTET 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE: सीबीएसई ने सीटीईटी सितंबर 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, वे 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन इसमें सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए पहली बार 11 मई से 10 जून 2026 तक आवेदन लिए गए थे। इसके बाद उम्मीदवारों को 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक दोबारा आवेदन करने का मौका दिया गया था। अब दोनों चरणों में आवेदन करने वाले उम्मीदवार करेक्शन विंडो के जरिए अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर ही संशोधन पूरा करना होगा।
विज्ञापन

क्या रहेगा परीक्षा का समय

सीटीईटी परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में पेपर-1 और दूसरी शिफ्ट में पेपर-2 आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिफ्ट पेपर शिक्षण स्तर परीक्षा का समय
शिफ्ट 1 पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
शिफ्ट 2 पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

 पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने की पात्रता चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने की पात्रता चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सीटीईटी में कम से कम 60% अंक हासिल करने होंगे। 150 अंकों की परीक्षा में यह 90 अंक होते हैं। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक जरूरी हैं, यानी 150 में से 82 अंक।

आवेदन फॉर्म में ऐसे करें संशोधन

  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET September 2026 Correction Window के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे चुनें।
  • जरूरी बदलाव करने के बाद फॉर्म को ध्यान से जांच लें।
  • संशोधन पूरा होने के बाद सबमिट/फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
  • संशोधित फॉर्म का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed