CTET 2022 : कितने लाख उम्मीदवार लेंगे सीटेट परीक्षा में हिस्सा, कब तक शुरू होगी सीटेट परीक्षा, जानें यहां
CBSE द्वारा CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 30 से 35 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल है। CBSE ने इस साल आयोजित की जाने वाली CTET 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 31 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 30 से 35 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रीय सरकारी स्कूलों तथा सभी केंद्र शासित प्रदेशों और कुछ राज्यों के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकलने पर आवेदन का मौका मिलता है। CTET में सफलता हासिल करने के लिए यह जरूरी है कि आप हर विषय के एक्सपर्ट शिक्षक से इसकी तैयारी करें। इसी को ध्यान में रखते हुए सफलता डॉट कॉम ने भी लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक CTET Detailed Course 2022 : Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट 2022 सिलेबस
सीटेट 2022 सैलरी
सीटेट मॉक टेस्ट
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र
सीटेट ईबुक
कब शुरू होगी परीक्षा
CBSE ने दिसंबर महीने से इस परीक्षा का आयोजन करने की बात तो कही है, लेकिन बोर्ड ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इस परीक्षा की शुरुआत कबसे होगी। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE, 20 दिसंबर के आस पास इस परीक्षा की शुरुआत कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड तथा इससे जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
क्या है इस परीक्षा की टाइमिंग
CTET 2022 के नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। इसके पहले शिफ्ट में पेपर 1 तथा दूसरे शिफ्ट में पेपर 2की परीक्षा होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षाहॉल में एंट्री की प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले से शुरू हो जाएगी।
पिछले साल इसके आयोजन से रिजल्ट तक लगा था कितना समय
CBSE ने CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 20 सितंबर 2021 से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच किया गया था और इस परीक्षा का रिजल्ट 9 मार्च 2022 को जारी किया गया था।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC HSL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्पलीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
कमेंट
कमेंट X