फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2021: The number of successful candidates in CTET in the last few years will surprise you, how will be the future of the candidates in this exam-safalta

CTET 2021: CTET में पिछले कुछ सालों में सफल हुए अभ्यर्थियों की संख्या चौंका देगी आपको, कैसा होगा इस बार की परीक्षा में अभ्यर्थियों का भविष्य

Fri, 29 Oct 2021 04:50 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 29 Oct 2021 04:50 PM IST
सार

CBSE के CTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। ये परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
CTET 2021: The number of successful candidates in CTET in the last few years will surprise you, how will be the future of the candidates in this exam-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और इसके लिए परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होना है। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 20 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। हालांकि बाद में इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाकर अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर तक आवेदन का मौका दिया गया था। CBSE ने अब CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 28 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया है। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों इतने अभ्यर्थी हुए सफल:

CTET में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अपने शिक्षक बनने का सपना पूरा करते हैं। अगर आकड़ों की बात करें तो इससे पहले ये परीक्षा इस साल की शुरुआत में आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 22.97 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इन अभ्यर्थियों में 4.14 लाख अभ्यर्थियों ने CTET के पेपर 1 और 2.39 लाख अभ्यर्थियों ने इसके पेपर 2 में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा CTET 2019 दिसंबर परीक्षा में 24.05 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 2.47 लाख अभ्यर्थियों ने पेपर 1 में और 2.94 लाख अभ्यर्थियों ने पेपर 2 में सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन

सफल होने के लिए करना होता है इतना स्कोर :

CTET में दो पेपर होते हैं जिनमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 तो वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 2 देना होता है। इन दोनों पेपर्स में कुल 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET के किसी भी पेपर में शामिल होने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कटऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाने होते हैं और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक लाने होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप CTET जैसे किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed