CTET 2019: न ले जाएं ये चीजें वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा, साथ ही जान लें आवेदन की अंतिम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आठ दिसंबर को आयोजित होने वाली सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) 2019 के लिए 19 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए www.ctet.nic.in पर 18 सितंबर आधी रात (11:59 मिनट) तक आवेदन किया जा सकेगा। ई-चालान, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से फीस भुगतान की अंतिम तिथि 23 सितंबर है।
27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक उम्मीदवारों को ऑनलाइन सुधार करने की सुविधा दी जाएगी। परीक्षा के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग को पेपर-1 या पेपर पेपर-2 में से किसी एक पेपर के लिए 700 रुपये और दोनों पेपर देने के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी व शारीरिक अक्षम वर्ग को किसी एक पेपर के लिए 350 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये भुगतान करना होगा।
अधिकारियों के मुताबिक, सीटीईटी से संबंधित अलर्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन में अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को देना होगा। पेपर-1 सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक व पेपर-2 दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक होगा। सीबीएसई की ओर से साफ कर दिया गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।
परीक्षा केंद्र पर यह सामग्री होगी निषेध
परीक्षा केंद्र पर चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स व खाने-पीने की वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित होगा। किसी प्रकार के स्टेशनरी आइटम जैसे पेपर, ज्योमेट्री बॉक्स, केलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पैन ड्राइव, रबड़, मोबाइल फोन, ब्लू टूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हैल्थ बैंड, घड़ी, कैमरा, धूप का चश्मा, हैंडबैग लेकर नहीं जाया जा सकेगा। सेंटर के अंदर धूम्रपान, गुटखा व थूकना निषेध रहेगा।
ये भी पढ़ें- अच्छी खबरः अब निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को भी मिलेंगे सरकारी की तरह पैसे
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X