UGC-NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा जारी
CSIR UGC NET 2023 Result Date: एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट 2023 परिणाम की आधिकारिक घोषणा करने वाला है। अब यूजीसी प्रमुख ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET 2023 Result Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। एनटीए द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) का परिणाम 26 या 27 जुलाई तक जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि एनटीए का लक्ष्य है कि यूजीसी-नेट का रिजल्ट 26 या 27 जुलाई तक घोषित कर दिया जाए। अगर कोई बदलाव होगा तो अपडेट किया जाएगा।
UGC-NET: NTA aims to announce the results by 26 or 27 July. Will update if there is any change. pic.twitter.com/X5JlIyadYU
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) July 21, 2023
यूजीसी नेट 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 06 जुलाई को जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को दी गई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 08 जुलाई तक का समय दिया गया था।
यूजीसी नेट परीक्षा 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा 'कंप्यूटर आधारित टेस्ट' (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है।
कमेंट
कमेंट X