फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR NET June 2025: Notification Released at csirnet.nta.ac.in, Registration Begins; Apply Now

CSIR NET June 2025: सीएसआईआर नेट जून परीक्षा की अधिसूचना जारी, पंजीकरण भी शुरू; अभी यहां से करें आवेदन

Wed, 04 Jun 2025 07:42 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 04 Jun 2025 07:42 AM IST
सार

CSIR UGC NET 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CSIR NET June 2025: Notification Released at csirnet.nta.ac.in, Registration Begins; Apply Now
CSIR NET June 2025 Notification - फोटो : freepik

विस्तार

CSIR NET June 2025 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर नेट जून 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (Joint CSIR UGC NET) जून परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार रिसर्च या असिस्टेंट प्रोफेसर की तैयारी कर रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 जून 2025 तक जारी रहेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह के संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 25 जून से 26 जून 2025 (रात 11:59 बजे) तक खोली जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा तिथि

परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में पांच पेपर होंगे रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक बार ही फॉर्म भरें। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी, आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2025, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।

आवेदन कैसे करें

  • सहसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • 'नया पंजीकरण' बटन पर क्लिक करें।
  • अब पृष्ठ के नीचे चेकबॉक्स पर क्लिक करें और 'आगे बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें' बटन का चयन करें। बटन पर क्लिक करते ही सीएसआईआर नेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • पंजीकरण फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण भरें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed