{"_id":"5ad692fd4f1c1ba6018b523a","slug":"committee-of-experts-established-in-school-to-encourage-school-players-in-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशेगी सरकार, गठित होगी विशेषज्ञों की समिति ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
स्कूलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशेगी सरकार, गठित होगी विशेषज्ञों की समिति
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार स्कूलों में छात्रों की खेल प्रतिभा को तराशने में जुट गई है। स्कूली खिलाड़ियों को खेलों में बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्ले एंड प्रोग्रेस योजना तैयार की है। इस योजना के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति में ओलंपिक व एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों को रखा जाएगा। समिति गठित करने के लिए खिलाड़ियों से सरकार ने आवेदन भी मांगे हैं। समिति स्कूलों से टैलेंट खोज कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करेगी।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय अधिकारियों के अनुसार, पांच सदस्यों की समिति न केवल खिलाड़ियों को चुनेगी, बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी को दिए जाने वाली वित्तीय सहायता की अनुशंसा करेगी। साथ ही छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रारूप तैयार करेगी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी समीक्षा करेगी। समिति की बैठक हफ्ते में एक बार होगी। ऐथलेटिक्स , बैडमिंटन, स्विमिंग, हॉकी, रेसलिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, कबड्डी, बास्केटबॉल, जूडो-कराटे, टेबल टेनिस व बेसबॉल शामिल जैसे खेलों में खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
दो साल तक मिलेगा प्रशिक्षण
निदेशालय का मानना है कि छात्रों में बहुत प्रतिभा होती है लेकिन कई बार उन्हें बेहतर कोच व ट्रेनिंग नहीं मिल पाती है। सरकार चाहती है कि जो भी छात्र बेहतर हो उसकी प्रतिभा को निखार कर उसे आगे बढ़ने का मौका दिया जाए। कमेटी द्वारा प्रतिभावान छात्रों का चयन कर खेलों के अनुसार स्पोर्ट्स पूल तैयार किए जाएंगे। योजना के तहत छात्रों को दो साल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो साल बाद प्रदर्शन के आधार पर दी जाने वाली सहायता को बढ़ाया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन बेहतर नहीं होने पर उन्हें दी जाने वाली सहायता वापस भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X