{"_id":"68400c861253b4aa75089260","slug":"comedk-uget-2025-final-answer-key-released-result-to-be-declared-on-june-7-check-download-steps-here-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"COMEDK UGET 2025: कॉमडेक यूजीईटी की उत्तर कुंजी जारी, सात जून को आएगा रिजल्ट; यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
COMEDK UGET 2025: कॉमडेक यूजीईटी की उत्तर कुंजी जारी, सात जून को आएगा रिजल्ट; यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका
Wed, 04 Jun 2025 02:36 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:36 PM IST
सार
COMEDK UGET 2025 Final Answer Key: कॉमडेक यूजीईटी की फाइनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार सात जून को अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
COMEDK UGET Final Answer Key 2025 Out: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमडेक) ने अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 (यूजीईटी 2025) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट कब आएगा?
कॉमडेक के शेड्यूल के अनुसार, कॉमडेक यूजीईटी 2025 का रिजल्ट 7 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। यह रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। कॉमडेक यूजीईटी 2025 का परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन
10 से 25 मई के बीच हुई परीक्षा
कॉमडेक द्वारा स्नातक दाखिलों के लिए अंडर ग्रेजुएट सीईटी परीक्षा 2025 का आयोजन 10 से 25 मई को किया गया था। हालांकि, कुछ सीमावर्ती इलाकों, विशेष रूप से पश्चिमी सीमा के 12 शहरों में भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण परीक्षा को पुनर्निर्धारित करना पड़ा था। परीक्षा के बाद 28 मई को प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। उम्मीदवारों को इसमें आपत्ति दर्ज कराने का अवसर 30 मई तक दिया गया था। अब इन आपत्तियों के समाधान के बाद 4 जून को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाने की सलाह दी जाती है।आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- होमपेज पर Login या Applicant Login सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपना User ID और Password दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर "Final Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की PDF फॉर्मेट में दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
कमेंट
कमेंट X