फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COMEDK UGET 2025 exam postponed in 12 cities amid India-Pakistan tensions; Check list here

COMEDK UGET 2025: भारत-पाक तनाव के बीच 12 जगहों पर सीओएमईडीके यूजीईटी परीक्षा स्थगित; देखें सभी शहरों की सूची

Fri, 09 May 2025 07:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 May 2025 07:32 PM IST
सार

COMEDK UGET 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ ने 12 परीक्षा शहरों में यूजीईटी परीक्षा स्थिगत की है।
 

विज्ञापन
COMEDK UGET 2025 exam postponed in 12 cities amid India-Pakistan tensions; Check list here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

COMEDK UGET 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ ने 12 परीक्षा शहरों में अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2025 को स्थगित कर दिया है। COMEDK ने आगे बताया कि परीक्षा निर्धारित समय 10 मई को अन्य सभी केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


संघ ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, उपरोक्त शहरों को शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। हम उन सभी छात्रों को सूचित करना चाहते हैं जिन्हें COMEDK UGET 2025/Uni-GAUGE E 2025 परीक्षा के लिए उपरोक्त केंद्र आवंटित किए गए हैं, जो 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली है, वे आशंकित या चिंतित न हों।"
विज्ञापन


नोटिस में आगे कहा गया है, "केवल उपरोक्त केंद्रों के लिए परीक्षा को वैकल्पिक तिथि तक स्थगित माना जाता है; नई तिथि की सूचना comedk.org. वेबसाइट पर दी जाएगी। उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे आगे की जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

COMEDK UGET 2025: इन शहरों में स्थगित हुई परीक्षा

तालिका में उन परीक्षा शहरों की सूची जहां कर्नाटक यूजीईटी 2025 स्थगित कर दी गई है:

राज्य जिला (परीक्षण केंद्र) टेस्ट सिटी कोड
गुजरात जामनगर 26428
जम्मू और कश्मीर श्रीनगर 14126
जम्मू और कश्मीर जम्मू 7994
पंजाब लुधियाना 14458
पंजाब बठिंडा 1686
पंजाब जालंधर 2288
पंजाब मोहाली 38190
पंजाब पटियाला 8756
पंजाब अमृतसर 8799
राजस्थान जोधपुर 16596
राजस्थान बीकानेर 8665
राजस्थान श्रीगंगानगर 28906

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed