फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CMAT 2026 City Slip Released at cmat.nta.nic.in; PwD Candidates Can Submit Own Scribe Details Till Jan 18

CMAT 2026 City Slip: सीमैट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, विकलांग अभ्यर्थियों को 18 जनवरी तक करना होगा ये काम

Fri, 16 Jan 2026 08:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 08:30 PM IST
सार

CMAT 2026 City Slip: एनटीए ने सीमैट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार अपने स्क्राइब का विवरण 18 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। परीक्षा 25 जनवरी को सीबीटी मोड में होगी।
 

विज्ञापन
CMAT 2026 City Slip Released at cmat.nta.nic.in; PwD Candidates Can Submit Own Scribe Details Till Jan 18
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CMAT 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सीमैट 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए ने विशेष रूप से दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को सलाह दी है कि जो अभ्यर्थी परीक्षा में अपने स्वयं के स्क्राइब (Own Scribe) की सुविधा लेना चाहते हैं, वे 18 जनवरी तक स्क्राइब से संबंधित विवरण ऑनलाइन जमा कर दें।

विज्ञापन

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

सीमैट 2026 की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। सिटी स्लिप में उम्मीदवार को किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, इसकी जानकारी दी गई होगी। हालांकि, परीक्षा केंद्र का पूरा पता बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

परीक्षा तिथि और शिफ्ट डिटेल्स

एनटीए द्वारा सीमैट 2026 परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। फिलहाल एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं, जिन्हें परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन

CMAT 2026: अपने स्क्राइब का विवरण कैसे जमा करें

जो उम्मीदवार सीएमएटी 2026 में अपने स्वयं के स्क्राइब की सुविधा लेना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्क्राइब डिटेल्स सबमिट कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Register Scribe Details' बटन पर क्लिक करें।
  • यह विकल्प केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिखाई देगा जिन्होंने आवेदन के दौरान Own Scribe का विकल्प चुना है।
  • स्क्राइब से संबंधित आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • विवरण सबमिट करने के बाद यह 'View Application Form' लिंक में दिखाई देगा।


यदि किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने या स्क्राइब डिटेल्स जमा करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed