CMAT 2024 Exam: सीमैट प्रवेश परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पंजीकरण कि अंतिम तिथि; यहां पढ़ें सब
CMAT 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (CMAT) 2024 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CMAT 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (CMAT) 2024 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। सीमैट आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी। सीमैट भारत में एमबीए और पीजीडीएम जैसे प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
सीएमएटी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि18 अप्रैल, 2024 रात 11:50 बजे तक हैं और आवेदन पत्र में सुधार करने तिथि 19 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2024 है।
शैक्षणिक योग्यता
सीएमएटी प्रवेश परीक्षा के लिए किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है। जो उम्मीदवार अपने अंतिम वर्ष में हैं, वे 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के प्रवेश से पहले परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस और तीसरे लिंग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
CMAR 2024 Registration: आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले उम्मीदवार सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
इसके बाद लॉग इन करके आवेदन पत्र पूरा करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X