{"_id":"607e83546467481f78505ff1","slug":"clat-2021-exam-likely-to-be-postponed-decision-on-date-in-first-week-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट: स्थगित हो सकती है क्लैट की परीक्षा, अभी परीक्षा तारीख तय नहीं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट: स्थगित हो सकती है क्लैट की परीक्षा, अभी परीक्षा तारीख तय नहीं
Tue, 20 Apr 2021 01:04 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
क्लैट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CLAT 2021: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज क्लैट की परीक्षा को स्थगित कर सकता है। हालांकि, अभी क्लैट 2021 परीक्षा की तिथि तय नहीं हुई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कहना है कि क्लैट 2021 परीक्षा तारीख मई के पहले सप्ताह में तय की जाएगी। इस बीच इस परीक्षा के स्थगित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NBSE Board Exam 2021: तय समय पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले क्लैट की परीक्षा 13 जून को शेड्यूल की गई थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। अभी क्लैट परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह तारीख 31 मई थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया था। क्लैट परीक्षा को लेकर कोई भी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी होगी। दरअसल, मई के पहले हफ्ते में परीक्षा तारीख तय होने की वजह से इस परीक्षा के स्थगित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश: कक्षा पहली से नौवीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश, बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में की यह घोषणा
20 अप्रैल 2021
क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा ऑब्जेक्टिव होती है। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं। यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। गलत जवाब देने पर उनके 0.25 अंक कटते हैं।
कमेंट
कमेंट X