फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   andhra pradesh government announces closure of school from class 1 to 9

आंध्र प्रदेश: कक्षा पहली से नौवीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश, बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में की यह घोषणा

Tue, 20 Apr 2021 10:04 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 20 Apr 2021 10:04 AM IST
सार

राज्य शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश बताते हैं कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
andhra pradesh government announces closure of school from class 1 to 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा पहली से लेकर कक्षा नौवीं तक के सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टियों का भी एलान कर दिया है। वहीं प्रदेश में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन

Andhra Pradesh government declares closure of academic year 2020-21 and announces summer holidays for Classes 1 to 9 from today for all schools functioning under all managements, in view of prevailing #COVID19 situation

विज्ञापन
— ANI (@ANI) April 20, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश बताते हैं कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यालयों में कोरोना संक्रमण दर को कम करने के लिए निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रत्येक दिन स्थिति की समीक्षा की जा रही है। साथ ही विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमण परीक्षण भी आयोजित किए जा रहे हैं। बता दें प्रदेश में 7 जून से 16 जून तक दसवीं और 5 मई से 23 मई तक बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

पिछले 24 घंटों में सामने आए 2.59 लाख नए मरीज
गौरतलब है कि देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2.59 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं 1,761 संक्रमितों की जान चली गई है। इसी के साथ अब देश में कुल मामले 1,53,21,089 हो गए हैं। जिसमें से 1,31,08,582 मरीज ठीक हो गए हैं, 1,80,530 की मृत्यु हो गई है और 20,31,977 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed