{"_id":"5fd854ed8ebc3e3f755dfcc8","slug":"chhattisgarh-state-service-exam-registration-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 14 फरवरी 2021 को परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 14 फरवरी 2021 को परीक्षा
Tue, 15 Dec 2020 11:47 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
एप्लिकेशन फॉर्म
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अभ्यर्थी 12 जनवरी 2021 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। आयोग द्वारा कुल 158 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए परीक्षा अगले साल होगी।
विज्ञापन
14 फरवरी 2021 को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी हर हाल में इस परीक्षा के लिए अगले महीने की 12 तारीख तक अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-असम में इस दिन से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
विज्ञापन
जून 2021 में होगी मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 18, 19, 20 और 21 जून 2021 को होगी। प्रारंभिक परीक्षा में जनरल स्टडी और एप्टीट्यूड टेस्ट का प्रश्नपत्र अनिवार्य तौर पर शामिल होगा। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। मुख्य परीक्षा में सात पेपर होंगे जो कि कुल 1400 नंबरों के लिए होंगे।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को लगाई फटकार, बताया छात्र विरोधी
कमेंट
कमेंट X