फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools, Colleges in Assam to Reopen From This Date, Academic Restrictions to be Lifted

असम में इस दिन से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

Tue, 15 Dec 2020 10:41 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 15 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Schools, Colleges in Assam to Reopen From This Date, Academic Restrictions to be Lifted
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

असम में नए साल से स्कूल और कॉलेज फिर से खुल जाएंगे। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा ने दी है। उन्होंने कहा कि नए साल से सूबे में सभी क्लास की कक्षाए शुरू हो जाएंगी।प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक शैक्षिक संस्थानों पर लगी सभी पाबंदियों को 1 जनवरी 2021 से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IGNOU ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाई, जानें लास्ट डेट
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न कक्षाओं की उपस्थिति की क्रमानुसार व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा और अगले साल से सभी स्तर की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। अब असम में नए साल से सभी कक्षाएं  नियमित तौर पर शुरू होंगी और छात्र स्कूल आकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न हालात में पहले के मुकाबले सुधार हुआ है। संक्रमण दर भी कम है। इसलिए ही स्कूलों को नियमित तौर पर खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को लगाई फटकार, बताया छात्र विरोधी


उन्होंने कहा कि नए साल से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं नियमित तौर पर शुरू होंगी। स्कूलों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोला जाएगा और मास्क पहनना, सैनिटाइज करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed