फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chandrayaan 2 landing on moon, Students can watch live with PM Modi at ISRO centre

पीएम मोदी के साथ बैठकर देख सकेंगे चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग, जानें कैसे मिलेगा ये सुनहरा मौका

Sun, 25 Aug 2019 02:01 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 25 Aug 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan 2 landing on moon, Students can watch live with PM Modi at ISRO centre
- फोटो : अमर उजाला

भारत का दूसरा मून मिशन चंद्रयान-2 आने वाले 7 सितंबर 2019 को चांद पर उतरेगा। देश के लिए वह एक गौरव का क्षण होगा। इन ऐतिहासिक पलों के आप भी गवाह बन सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आपको यह सुनहरा मौका दे रहा है। जब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चांद पर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देख सकेंगे।

विज्ञापन


अब सवाल है कैसे? कैसे आप यह मौका पा सकते हैं और उसके लिए आपको क्या करना होगा? किन्हें यह मौका दिया जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, इसरो ने एक ऑनलाइन क्विज की शुरुआत की है। यह खास तौर पर स्कूल स्टूडेंट्स के लिए है। इसका मकसद स्कूली बच्चों के बीच अंतरिक्ष कार्यक्रमों से संबंधित जागरूकता बढ़ाना है। इस क्विज प्रतियोगिता का नाम है - 'स्पेस क्विज चंद्रयान-2'। 

इसरो इस स्पेस क्विज का आयोजन MyGov.in के सहयोग से कर रहा है। इस क्विज में हिस्सा लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। अच्छी बात ये है कि इसरो ने आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई है। लेकिन उसके लिए आज ही अंतिम तारीख है। यानी इस क्विज में हिस्सा लेने के लिए आप 25 अगस्त की शाम तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस संबंध में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपने संबद्ध स्कूलों को नोटिस भी जारी किया है। इसके अनुसार, 'हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से 8वीं से 10वीं कक्षा के टॉप स्कोर करने वाले दो छात्रों को चुना जाएगा। इन छात्रों को इसरो के बेंगलुरु सेंटर पर आमंत्रित किया जाएगा। वहां वे प्रधानमंत्री के साथ चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देख सकेंगे।' 

किसे चुना जाएगा विजेता?

इस क्विज में जो सबसे ज्यादा सही जवाब देगा, उसे विजेता चुना जाएगा। अगर टाई होता है तो वे छात्र विजेता बनेंगे जिन्होंने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा सही जवाब दिए होंगे। 

क्विज में टॉप स्कोर करने वाले छात्रों को अपने माता-पिता या अभिभावक का नाम और सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (जिसमें पता भी हो) देना होगा। छात्रों को स्कूल द्वारा जारी एक शपथपत्र भी देना होगा जिसमें यह पुष्टि की गई हो कि वे स्कूल के छात्र हैं। शपथपत्र का फॉर्मेट शीघ्र ही शॉर्टलिस्ट हुए प्रतिभागियों से साझा किया जाएगा। हर प्रतिभागी को एक पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया ने अक्षत को बना दिया CA टॉपर, अनोखे तरीके से की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed