फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Result 2019 topper Akshat Goyal preparation strategy stand up comedy, social media

स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया ने अक्षत को बना दिया CA टॉपर, अनोखे तरीके से की तैयारी

Sun, 25 Aug 2019 12:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 25 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
ICAI CA Result 2019 topper Akshat Goyal preparation strategy stand up comedy, social media
CA Result - फोटो : ICAI

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 के परिणाम की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में 18 साल के अक्षत गोयल टॉपर बने हैं। उन्हें पहली रैंक हासिल हुई है। लेकिन अक्षत ने जिस तरह से इस परीक्षा के लिए तैयारी की, वह सामान्य से अलग और अनोखा है।

विज्ञापन


अक्सर टॉपर्स अपनी बेहतर तैयारी का श्रेय कड़ी मेहनत के अलावा सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने को देते हैं। लेकिन अक्षत गोयल की रणनीति इससे बिल्कुल अलग रही। कहां के रहने वाले हैं अक्षत? कहां से की है पढ़ाई? क्या रहा उनकी तैयारी का तरीका? ये सब हम आपको आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं।
विज्ञापन


अक्षत जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। वहीं रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। इंडिया इंटरनेशल स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद सीए की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षत गोयल कहते हैं कि अगर आपको अच्छे परिणाम चाहिए तो आपका सकारात्मक रहना जरूरी है। उन्हें स्पोर्ट्स में क्रिकेट पसंद है। वह फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं। आगे जानें स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया को अक्षत ने कैसे बनाया तैयारी का जरिया?

दरअसल, अक्षत कॉमेडियन जाकिर खान के बड़े फैन हैं। वह कहते हैं, 'सीए के लिए मैं रोजाना 14 से 16 घंटे तैयारी करता था। पढ़ाई करते-करते जब मैं थक जाता था, तो अपने दिमाग को रिलैक्स करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी देखता था। खास कर जाकिर खान के शो। मेरा ज्यादातर खाली समय स्टैंड-अप कॉमेडी देखने में ही बीतता था।'

इतना ही नहीं, अक्षत न पारंपरिक तरीकों से हटकर सोशल मीडिया को अपनी तैयारी की रणनीति में जोड़ा। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर ग्रुप्स का इस्तेमाल किया। वह कहते हैं, 'मैं फेसबुक, इंस्टाग्राम से लेकर अन्य कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय ऐसे कई ग्रुप्स का सक्रिय सदस्य बना। इन ग्रुप्स में सीए और इसकी तैयारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती थीं। इससे मुझे अलग-अलग तरह की खबरों और दुनिया भर में होने वाली घटनाओं की पूरी जानकारी मिलती रहती थी।'

इसके अलावा अक्षत ने कई मॉक टेस्ट दिए। वह बताते हैं कि 'एक साल तक बिना एक भी दिन गंवाए मैं रोज पढ़ाई करता रहा। आईसीएआई द्वारा दिए गए स्टडी मैटेरियल्स को फॉलो किया। परीक्षा से एक सप्ताह पहले से मॉक टेस्ट्स की पूरी सीरीज की प्रैक्टिस की।'


अक्षत ने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की थी। कॉमर्स संकाय से पढ़ते हुए उन्होंने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्हें 98.8 फीसदी अंक मिले थे। मैथ्स उनका पसंदीदा विषय है। जब भी मौका मिलता है अक्षत मैथ्स के सवाल हल करते हैं। उनके पिता भी एक सीए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed