फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chandrayaan 2 ISRO Moon Mission not failed, What scientists say about Vikram Lander, Orbiter , Rover

Chandrayaan 2: अभी खत्म नहीं हुआ है भारत का मून मिशन, जानें क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक

Sat, 07 Sep 2019 02:29 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 07 Sep 2019 02:29 PM IST
सार

  • संपर्क टूटने से खत्म नहीं हुआ है भारत का दूसरा मून मिशन चंद्रयान 2
  • पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना, वैज्ञानिक बोले- अब भी जारी है मून मिशन

विज्ञापन
Chandrayaan 2 ISRO Moon Mission not failed, What scientists say about Vikram Lander, Orbiter , Rover
चंद्रयान 2 - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) का दूसरा मून मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) अभी खत्म नहीं हुआ है। विज्ञान की भाषा में कहा जाए तो हमने बस थोड़ा खोया है। 

विज्ञापन


विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी। शुरुआत के 13 मिनट तक तो लैंडर का सफर ठीक वैसा रहा जैसा प्लान किया गया था। लेकिन इसके चांद पर उतरने से कुछ मिनट पहले हमारा संपर्क इससे टूट गया।
विज्ञापन


अब इसके दो पहलू हो सकते हैं। पहला ये कि विक्रम लैंडर जरूरत से ज्यादा स्पीड के साथ चांद पर उतरा और क्रैश हो गया। यानी लैंडर ने क्रैश लैंडिंग की। दूसरा पहलू ये हो सकता है कि विक्रम लैंडर ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली हो। यानी यह ठीक उसी तरह उतरा हो जैसा प्लान किया गया था। लेकिन सफर के बीच में ग्राउंड स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया। हालांकि ऐसा होने की संभावना कम है। लेकिन इसका पता तब ही चल सकता है जब हमारा संपर्क फिर से ऑर्बिटर व लैंडर के साथ स्थापित हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रैश लैंडिंग से भी खत्म नहीं होगा मिशन, क्या कहते हैं वैज्ञानिक

वैज्ञानिकों के अनुसार, अंतरिक्ष में किसी ऑब्जेक्ट से संपर्क टूट जाना कोई पहली घटना नहीं है। ऐसा पहले भी हो चुका है। अगर ऐसा हो जाए तो उस ऑब्जेक्ट के साथ दोबारा संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

कुछ साल पहले इसरो के ही एक सैटेलाइट के साथ ऐसा हो चुका है। तब भी सैटेलाइट से ग्राउंड कंट्रोल का संपर्क टूट गया था। लेकिन कई कोशिशों और मैनुवरिंग के बाद संपर्क दोबारा स्थापित कर लिया गया। वह सैटेलाइट अपने ऑर्बिट में ही था।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर विक्रम लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल भी रहा होगा, तो भी चंद्रयान 2 का मिशन यहां खत्म नहीं हो जाता। क्योंकि इस मिशन का काफी काम उन उपकरणों के जरिए किया जाना है जो ऑर्बिटर में लगाए गए हैं। इसमें चांद पर पानी ढूंढने का काम भी शामिल है। गौरतलब है कि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर बिल्कुल सही स्थिति में है और ग्राउंड स्टेशन से संपर्क में भी है।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2: सैटेलाइट पर क्यों होती है सोने सी परत, क्या NASA भी करता है इसका इस्तेमाल?

जबकि लैंडर और रोवर को वहां सिर्फ 14 दिनों के लिए काम करना था। यानी चांद पर उनके द्वारा किया जाने वाला शोध का कार्य भी सीमित था। 

इसरो के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक का कहना है कि 'विज्ञान की भाषा में मिशन अब भी काफी हद तक जीवित है। इसे अभी काफी कुछ देना बाकी है। अब तक यह खत्म नहीं हुआ है।'

ये भी पढ़ें : ISRO ने Chandrayaan 2 के लैंडर का नाम 'विक्रम' और रोवर का 'प्रज्ञान' ही क्यों रखा?

रोवर 'प्रज्ञान' में दो उपकरण लगाए गए थे जिनका काम था चांद की सतह के तत्वों (elemental composition) की जांच करना और लैंडिंग साइट के आसपास के मौजूद विभिन्न तत्वों का पता लगाना।

लैंडर 'विक्रम' में तीन उपकरण लगे हैं। इनका काम चांद के वातावरण, इसके तापमान और ऊष्म संवाहकता (Thermal Conductivity) का अध्ययन करना था। विक्रम लैंडर के एक उपकरण को ये भी पता करना था कि चांद की जिस सतह पर वह उतरा वहां भूकंपीय गतिविधियों की क्या स्थिति है।

ये भी पढ़ें : इसरो सेंटर में छात्र ने पीएम मोदी से पूछा - राष्ट्रपति कैसे बनें? प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed