फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGBSE Chhattisgarh board class 10 12 admit card 2020 download date and time update

CGBSE 2020: कैसे डाउनलोड करें कक्षा 10वीं व 12वीं के एडमिट कार्ड

Mon, 03 Feb 2020 11:21 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 03 Feb 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
CGBSE Chhattisgarh board class 10 12 admit card 2020 download date and time update
फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर (CGBSE - Chhattisgarh Board of Secondary Education) छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। ये एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है, जिन्हें इनमें शामिल होना है, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद उसे आधिकारिक वेबासइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


अब तक बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित स्कूलों को दे दिया करता था। विद्यार्थियों को निर्देश दिया जाता था कि वे अपने-अपने स्कूल से एडमिट कार्ड ले लें। लेकिन इस बार इसे परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया हम आपको यहां बता रहे हैं। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दे रहे हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी आपको इस खबर में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : स्कूली छात्रों के पास ISRO जाकर वैज्ञानिकों का काम सीखने का मौका, आवेदन शुरू

Chhattisgarh Board exam admit card 2020: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित टैब पर क्लिक करें। या फिर एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चुनाव करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां दी गई जगह में अपना रोल नंबर व मांगी गई अन्य सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • लॉग-इन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब सात लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed