फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   certificates verification start for neet ug counselling

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए प्रमाण पत्रों की जांच शुरू, 66 सीटें अब भी खाली

Fri, 26 Jul 2019 10:17 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 26 Jul 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
certificates verification start for neet ug counselling

नीट यूजी सेकेंड काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 1 से 10 हजार रैंक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। 26 जुलाई को 10001 से 16 हजार, 27 जुलाई को 16001 से 22108 रैंक और 28 जुलाई को काउंसलिंग से छूटे हुए सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच का मौका दिया गया है।

विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जो पहली काउंसलिंग से आवंटन लेकर संबंधित नोटल सेंटर पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, उन्हें अभिलेखों के दोबारा सत्यापन की जरूरत नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रमाण पत्रों की जांच के बाद सीट आवंटन नहीं हुआ है, उन्हें भी दोबारा सत्यापन की जरूरत नहीं है। वहीं ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें पहली काउंसलिंग से सीट आवंटित हुई थी और किन्हीं कारणों से उन्होंने प्रवेश नहीं लिया है तो उन्हें सेकेंड काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दोबारा पूरी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की 66 सीटें बची हैं। इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी हैं। इन सीटों को सेकेंड काउंसलिंग से आवंटित किया जाना है। काउंसलिंग में चॉइस (विकल्प) भरने की तिथि 29 जुलाई को दोपहर तीन बजे से 31 जुलाई तक है। सीट आवंटन की घोषणा 02 अगस्त को की जाएगी। आवंटन पत्र 05 से 09 अगस्त तक डाउनलोग किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे सुपर-30 के आनंद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed