फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Super 30's Anand Kumar to teach in Delhi govt schools, Virtual classes for JEE Aspirants

अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे सुपर-30 के आनंद कुमार

Thu, 25 Jul 2019 05:00 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 25 Jul 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Super 30's Anand Kumar to teach in Delhi govt schools, Virtual classes for JEE Aspirants
दिल्ली के एक सराकरी स्कूल में मनीष सिसोदिया के साथ आनंद कुमार - फोटो : twitter

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाएंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि आनंद कुमार अब हर महीने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की क्लास लेंगे।

विज्ञापन


आनंद कुमार पटना के जाने माने गणितज्ञ हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को फ्री में ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तैयारी कराते हैं। हाल में ही उनके जीवन पर आधारित फिल्म (सुपर 30) भी आई है, जिसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : ब्रिटेन की नई गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहां से की है पढ़ाई, कहां है उनका परिवार? 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में किस तरह क्लास लेंगे आनंद कुमार

हाल ही में आनंद कुमार दिल्ली आए थे। उन्होंने मनीष सिसोदिया के साथ लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कलानी सर्वोदय विद्यालय का भ्रमण किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आनंद कुमार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को पढा़ने के लिए हां कर दी है। यह क्लास वर्चुअल होगी। यानी ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। आनंद कुमार हर महीने ऑनलाइन माध्यम से कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की एक क्लास  लेंगे। इनकी क्लास खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होगी जो आगे चलकर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन में सफलता हासिल करना चाहते हैं और आईआईटी में पढ़ाई करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : वो गुमनाम देश जिसे भारत ने भी नहीं दी है मान्यता, देखें दुर्लभ तस्वीरें

इस बारे में आनंद कुमार ने कहा कि यह मौका पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने खुद भी एक सरकारी स्कूल से ही पढ़ाई की है। लेकिन आज देश भर में सरकारी स्कूलों की स्थिति पहले की तुलना में खराब हुई है। सरकारी और निजी स्कूलों में बड़ी खाई बन गई है। लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखकर उन्हें एक उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इन सरकारी स्कूलों की तर्ज पर देश भर के सरकारी स्कूलों का विकास किया जाना चाहिए।

बता दें कि ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 को दिल्ली सरकार ने टैक्स फ्री भी कर दिया है।

ये भी पढ़ें : 2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed