फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Central Board of Secondary Education Revised CBSE 12th Date Sheet 2023

CBSE Class 12 Date Sheet 2023: सीबीएसई कक्षा 12वीं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी, जानें क्या-क्या बदला?

Mon, 02 Jan 2023 04:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

CBSE Class 12 Date Sheet 2023 Revised: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सीबीएसई ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम यानी रिवाइज्ड डेट शीट भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Central Board of Secondary Education Revised CBSE 12th Date Sheet 2023
CBSE Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE 12th Exam Datesheet Revised: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सीबीएसई ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम यानी रिवाइज्ड डेट शीट भी जारी कर दी है। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर अपडेटेड कक्षा 12वीं की डेट शीट जारी की है।  

विज्ञापन

चार अप्रैल को नहीं, 27 मार्च को होंगे ये पेपर

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 12वीं डेट शीट के अनुसार, चार अप्रैल, 2023 को होने वाली परीक्षा अब 27 मार्च, 2023 को ही आयोजित कर ली जाएगी। हालांकि, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई ने 10वीं डेट शीट 2023 में कोई बदलाव नहीं किया है। कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई दो जनवरी, 2023 से पूर्व निधार्रित कार्यक्रम के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा। अब सीबीएसई उर्दू वैकल्पिक, संस्कृत वैकल्पिक, कर्नाटक संगीत गायन और अन्य की परीक्षा चार अप्रैल, 2023 के बजाय 27 मार्च को आयोजित करेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए जारी हुई थी डेट शीट

सीबीएसई डेट शीट 29 दिसंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के छात्रों के लिए जारी की गई थी। कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षा की डेट शीट 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं या उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए व्यक्तिपरक मोड और नामित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन

रोल नंबर और एडमिट कार्ड जनवरी में होंगे जारी

बोर्ड द्वारा जनवरी में रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2023, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए दो जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एक बाहरी परीक्षक नियुक्त किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed