{"_id":"5b330f464f1c1b694d8b8a6a","slug":"ccsu-24-000-admissions-in-first-cutoff-today-second-cutoff-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: पहली कटऑफ में 24 हजार दाखिले, आज दूसरी कटऑफ की घोषणा ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीसीएसयू: पहली कटऑफ में 24 हजार दाखिले, आज दूसरी कटऑफ की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू में जारी दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण खत्म हो गया है। पहली कटऑफ में जिले में 24,394 दाखिले हुए। वहीं आज दूसरी कटऑफ की घोषणा भी हो जाएगी। इस दौरान कई छात्रों को कॉलेजों से मायूस भी लौटना पड़ा। कहीं मार्कशीट, कहीं जाति प्रमाणपत्र या टीसी जैसे दस्तावेज न होने पर छात्रों को कॉलेजों से खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सीसीएसयू द्वारा दाखिले के लिए नियम व शर्तें पहले ही छात्रों को बताई जा चुकी हैं, जिसके आधार पर ही सभी कॉलेज छात्रों को प्रवेश दे रहे हैं, लेकिन कई कारणों से छात्र समय पर दस्तावेज जमा करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। कुछ छात्रों के अनुसार, उन्होंने जाति प्रमाणपत्र या आय प्रमाणपत्र आदि के लिए आवेदन तो किया था, पर संबंधित अधिकारियों की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें समय से दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए।
विज्ञापन
वहीं कुछ छात्रों को उनके पूर्व संस्थान ने समय पर माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं कराए हैं। छात्रों की मदद के लिए सभी महाविद्यालयों ने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है, लेकिन छात्रों की भीड़ हेल्प डेस्क से ज्यादा प्राचार्या के कक्ष के बाहर नजर आई। छात्रों के अनुसार, उन्हें हेल्प डेस्क से सहयोग या उचित सुझाव प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
मायावती गवर्नमेंट महिला डिग्री कॉलेज में 146 दाखिले बीए में हुए। बीकॉम में 36 एवं बीएससी में 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसमें जीव विज्ञान के 15 और गणित के 7 विद्यार्थी शामिल हैं। मिहिर भोज परास्नातक कॉलेज में बीए में 103, बीकॉम में 11 एवं बीएससी जीव विज्ञान में 41 और गणित में 28 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। राजकीय परास्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए में 95 छात्रों, बीकॉम में 45 और बीएससी में 11 छात्रों ने प्रवेश लिया। जीव विज्ञान में सात और गणित में चार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
कमेंट
कमेंट X