फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Will Out LOC Form Today students not to be allowed to write board exams 2024 if subjects filled incorrect

CBSE: स्कूलों और छात्रों को सीबीएसई ने दी चेतावनी! LOC फॉर्म में हुई ये गलती तो नहीं लिख पाएंगे बोर्ड परीक्षा

Fri, 18 Aug 2023 02:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 02:22 PM IST
सार

List Of Candidates: सीबीएसई आज, यानी 18 अगस्त को एलओसी फॉर्म जारी करने वाला है। स्कूलों और छात्रों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी गलती होने पर छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
CBSE Will Out LOC Form Today students not to be allowed to write board exams 2024 if subjects filled incorrect
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE List Of Candidates: सीबीएसई आज, यानी 18 अगस्त को एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) फॉर्म जारी करने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों और संबद्ध स्कूलों को चेतावनी दी है कि यदि सभी विषयों को 'List Of Candidates' फॉर्म में सही ढंग से नहीं भरा गया या उनमें कोई गलती हो जाती है, तो ऐसे छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2024 में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सीबीएसई ने साफ तौर पर कहा है कि LOC में गलती होने पर, ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

फॉर्म भरते समय होती है लापरवाही

सीबीएसई ने दावा किया कि बीते समय में बोर्ड ने पाया है कि स्कूल और छात्र फॉर्म भरते समय पूरा एहतियात और ईमानदारी नहीं दिखाते हैं। ऐसे में बोर्ड को कई तरह की कमियां देखने को मिलती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड का नोटिस

ऐसे में बोर्ड की ने एक नोटिस जारी करके कहा  “चूंकि एलओसी जमा होना शुरू हो गया है, इसलिए इस नोटिस के साथ, सभी स्कूलों को एक बार फिर यह याद दिलाया जाता है कि एलओसी में डेटा सही ढंग से भरना कितना महत्वपूर्ण है। इसलिए, प्रधानाचार्यों/स्कूलों को निर्देश दिया जाता है कि वे उम्मीदवारों की जानकारी भरने से पहले एलओसी अधिसूचना संख्या सीबीएसई/एलओसी/2023-24/ दिनांक 17/08/2023 को ध्यान से पढ़ें। विवरण भरने के लिए नियुक्त कर्मचारियों को उक्त परिपत्र में निर्धारित सभी दिशानिर्देशों से अवगत कराया जाना चाहिए, ताकि गलतियों से बचा जा सके। माता-पिता को भी गलत डेटा भरने के परिणामों से अवगत कराना जाना चाहिए। एलओसी जमा करने के बाद विषय सुधार पर किसी भी तरह से विचार नहीं किया जाएगा।”

विज्ञापन

गलती होने पर एडमिशन आदि में हो सकती है समस्या

अगर छात्रों का गलत जनसांख्यिकीय विवरण (Demographic Details) भरा गया है, तो छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन विवरणों को सही कराना होगा। संभव है कि इस दौरान उन्हे प्रवेश आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डेटा सही हो, ये जिम्मेदारी स्कूलों की है

सीबीएसई ने यह भी साफ कर दिया है कि एलओसी में हुई गलतियों में सुधार के लिए बाद में कोई विंडो उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसलिए स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि भरा गया डेटा सही है। सीबीएसई ने कहा है कि यह जिम्मेदारी स्कूलों की है कि सही डेटा अपलोड हो। इसलिए, डेटा बोर्ड को जमा करने से पहले स्कूल ये सुनिश्चित करें कि डेटा सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed