फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE unveils new exam pattern for classes VI to IX

छठी से नौवीं क्लास के लिए CBSE का नया एग्जाम फॉर्मेट

Wed, 22 Mar 2017 09:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 22 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
CBSE unveils new exam pattern for classes VI to IX
डेमो पिक - फोटो : Getty Images

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 2009 से चले आ रहे संबंध स्कूलों की छठी से नौवीं कक्षाओं के लिए निरंतर और व्यापक मूल्यांकन(CCE) प्रणाली को अमान्य कर दिया है। आने वाले शैक्षणिक वर्ष 2017-18 से इसे नए प्रारूप 'मूल्यांकन, परीक्षा और रिपोर्ट कार्ड की एक समान प्रणाली'  से बदला जाएगा। ऐसा करने के पीछे सीबीएसई का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षण और मूल्यांकन का मानकीकरण करना है।

विज्ञापन


कक्षा 6 और उसके बाद की कक्षाओं के सभी छात्रों का मूल्यांकन 'एकसमान मूल्यांकन प्रक्रिया' के तहत किया जाएगा। सभी स्कूलों को इसका पालन करना होगा। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने बताया कि संबंद्ध स्कूल छठी से नौवीं कक्षाओं के छात्रों के मूल्यांकन और परीक्षा के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इससे सभी स्कूलों में एकसमान शिक्षण और मूल्यांकन हो पाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आर.के चतुर्वेदी के अनुसार इस बदलाव से छात्रों को 2018 की दसवीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में भी मदद मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ये नया प्रारूप शिक्षण, आकलन, परीक्षा और रिपोर्ट कार्ड के मानकीकरण के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक छोटा सा कदम है। चतुर्वेदी ने कहा कि इससे उन छात्रों को भी सहूलियत होगी जिन्हें किसी कारण से एक स्कूल छोड़कर दूसरे स्कूल में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed