{"_id":"58d17f434f1c1b8e161a1c4b","slug":"physics-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान की परीक्षाओं में नकल का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान की परीक्षाओं में नकल का बोलबाला
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की मंगलवार को हुई अर्थ शास्त्र, अर्थ शास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र, भौतिक विज्ञान और व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में भी जमकर नकल हुई। इसके साथ हाईस्कूल की संगीत गायन की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में 16 विद्यार्थी तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 101 नकलची पकड़े गए। इलाहाबाद में 10 नकचली सचल दस्ते के हत्थे चढ़े। इसके साथ कौंधियारा के एक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त कर दी गई। कौंधियारा के एक स्कूल के केंद्र व्यवस्था एवं कक्ष निरीक्षक तथा करछना में अकोहढ़ा के एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। सबसे ज्यादा नकल वित्त विहीन विद्यालयों में हो रही है। मंगलवार को सुबह इंटरमीडिएट अर्थ शास्त्र एवं अर्थ शास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षाएं हुईं। यह विषय आमतौर पर कठिन माने जाते हैं तो उनमें नकल भी जबरदस्त हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान तथा व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में भी यही हाल रहा। इन भी कठिन विषयों में शुमार हैं। इन विषयों में सवाल भी उसी तरह पूछे गए सो उन्हें हल करने के लिए खुलेआम नकल हुई।
मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, कानपुर देहात, औरैया समेत कई जिलों के स्कूलों में केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षकों द्वारा भी नकल कराने की शिकायत मिली। अलग-अलग जिलों में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 66 छात्र एवं 35 छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं, जिन्हें रेस्टीकेट कर दिया गया। इसके पहले सुबह हुई हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा में भी 12 छात्र एवं चार छात्राएं सचल दस्ते के हत्थे चढ़ीं। इलाहाबाद में कौंधियारा के मोती लाल इंटर कॉलेज में शाम की पाली में खुलेआम नकल के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई। डीआईओएस कोमल यादव ने नकल कराने के मामले में कौंधियारा में ही अनंनता देवी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक को धारा 52 के तहत नोटिस जारी किया। इसी तरह करछना के अकोहढ़ा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शाम की पाली में अलग-अलग विद्यालयों में 10 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
संगीत गायन की परीक्षा में भी हुई नकल
इलाहाबाद। आमतौर पर संगीत की परीक्षा को सरल माना जाता है लेकिन यह परीक्षा भी नकल से अछूती नहीं रह सकी। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन की परीक्षा हुई। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 12 छात्र एवं चार बालिकाएं नकल करते पकड़ी गईं। हालांकि इलाहाबाद में संगीत गायन की परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।