जाट आंदोलन को लेकर 'CBSE' ने जारी की एडवाइजरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 मार्च को जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
एडवाइजरी में 'CBSE' ने ये बताया है कि "विश्वस्त सूत्रों के हवाले से बोर्ड को ये पता चला है कि अखिल भारतीय जाट आंदोलन समीति ने जाट समुदाय के सभी सदस्यों से 20 मार्च यानि सोमवार को संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की अपील की है।"
ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बोर्ड ने छात्रों और उनके माता पिता से एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का सुझाव दिया है ताकि आंदोलन की वजह से कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।
आपको बता दें कि 19 मार्च दिन रविवार रात 11.30 बजे के बाद से दिल्ली मेट्रो की सेवा को भी अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं रात रविवार रात 8 बजे के बाद से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवा को भी स्थगित कर दिया जाएगा।
अखिल भारतीय जाट आंदोलन समीति के लोगों को दिल्ली के बोर्डेर से दूर रखने के लिए दिल्ली के सभी इलाकों में बोर्डेर को भी सील किया गया है तथा जगह-जगह धारा 144 भी लागू किया गया है।
CBSE Advisory Note by NDTV on Scribd
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X