CBSE Result 2022: बीते वर्षों के मुकाबले कैसा रहा सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां देखें
CBSE Result 2022: परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक कर रहे हैं। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका है। छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE ने आज शुक्रवार 22 जुलाई, 2022 को कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे की बीते वर्षों के मुकाबले इस साल सीबीएसई दसवीं और बारहवीं का परिणाम क्या रहा है।
CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां भी चेक करें परिणाम
बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक कर रहे हैं। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका है। ऐसी स्थिति में छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पिन या पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbseresults.nic.in,
cbse.digitallocker.gov.in, cbse.gov.in और results.gov.in पर उपलब्ध है।
देखिए बीते वर्षों के मुकाबले 10वीं के परिणाम का डेटा
| साल | शामिल छात्र | सफल छात्र | पास प्रतिशत |
| 2022 | 20,93,978 | 19,76,668 | 94.40% |
| 2021 | 18,73,015 | 17,13,121 | 99.04% |
| 2020 | 18,73,015 | 17,13,121 | 91.46% |
| 2019 | 17,61,078 | 16,04,428 | 91.10% |
| 2018 | 16,24,682 | 14,08,594 | 86.70% |
| 2017 | 16,25,967 | 15,09,383 | 93.12% |
देखिए बीते वर्षों के मुकाबले 12वीं के परिणाम का डेटा
| साल | शामिल छात्र | सफल छात्र | पास प्रतिशत |
| 2022 | 14,35,366 | 13,30,662 | 92.71% |
| 2021 | 13,04,561 | 12,96,318 | 99.37% |
| 2020 | 11,92,961 | 10,59,080 | 88.78% |
| 2019 | 12,05,484 | 10,05,427 | 83.40% |
| 2018 | 11,06,772 | 9,18,763 | 83.01% |
| 2017 | 10,76,760 | 8,32,536 | 82.02% |
सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए हैं। थ्योरी की परीक्षा में टर्म-1 का 30 फीसदी और टर्म-2 का 70 फीसदी अंक जोड़ा गया है। वहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के दोनों ही टर्म में से 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए हैं।
कमेंट
कमेंट X