फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2022 know pass percentage girls vs boys here sarkari result

CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं में क्या रहा छात्रों का पास प्रतिशत, किसने मारी बाजी

Fri, 22 Jul 2022 11:03 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Jul 2022 11:03 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम में नवोदय विद्यालय का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां के कुल  98.93 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित की है।

विज्ञापन
CBSE Result 2022 know pass percentage girls vs boys here sarkari result
CBSE 12th Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/सीबीएसई ने कक्षा बारहवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। छात्रों को वेबसाइट पर परिणाम चेक करने में समस्या आ रही है। हालांकि,  परिणाम डिजीलॉकर पर उपलब्ध हो गए हैं। जो भी उम्मीदवार सीबीएसई की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या रहा पास प्रतिशत?
सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 1444341 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 1435366 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 1330662 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय का भी प्रदर्शन शानदार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम में नवोदय विद्यालय का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। यहां के कुल  98.93 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित की है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। सभी छात्रों को अमर उजाला की ओर से शुभकामनाएं।

विज्ञापन

CBSE Result 2022: उमंग एप और डिजीलॉकर भी चेक करें परिणाम
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को डिजीलॉकर एप पर जारी किया गया है। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बारहवीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया गया है।

CBSE 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर भी चेक करें नतीजें

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in

CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें परिणाम?

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed