फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2022 can checked on these websites if official website is crashed sarkari result

CBSE Result 2022: सीबीएसई की वेबसाइट हो सकती है क्रैश, इन तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

Fri, 22 Jul 2022 11:03 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Jul 2022 11:03 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बारहवीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
CBSE Result 2022 can checked on these websites if official website is crashed sarkari result
CBSE Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परिणाम में देरी के कारण लाखों छात्रों पर संकट मंडरा रहा था और उनमें हताशा छा रही थी। हालांकि, अब परिणाम जारी हो जाने से सभी को खुशी मिली है। परिणाम का लिंक अब जल्द ही वेबसाइट पर दिखेगा। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में छात्र परिणाम चेक करेंगे तो सीबीएसई की वेबसाइट के क्रैश होने का भी खतरा मंडरा रहा है। इसलिए हम लेकर आए हैं ऐसे तरीके जहां आप बोर्ड की मुख्य वेबसाइट के अलावा भी अन्य माध्यमों से अपना परिणमा चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं-:
विज्ञापन


CBSE Result 2022: सीबीएसई डिजीलॉकर एप की मदद से
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को बीते साल की तरह इस बार भी डिजीलॉकर एप पर जारी किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को छात्रों के डिजीलॉकर पिन भी भेज दिए हैं। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  
विज्ञापन


CBSE 12th Result 2022: उमंग एप की मदद से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बारहवीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया गया है।

CBSE 12th Result 2022: इन वेबसाइट्स पर भी चेक करें नतीजें
  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in

CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें परिणाम?
  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed