CBSE: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने दी जानकारी, प्राइवेट स्टूडेंट्स जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE Private Candidates 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं के सत्र 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। आपको बता दें कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। छात्र-छात्रों के लिए फॉर्म सीबीएसई की वेबसाइट पर मौजूद है। स्टूडेंट्स अगर फॉर्म भरना चाहते हैं तो उसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
जैसे ही उम्मीदवार फॉर्म भरेंगे वैसे ही बोर्ड के पास स्टूडेंट्स की सारी जानकारी पहुंच जाएगी। इसलिए बोर्ड ने उम्मीदवारों को कोई गलती न करने की सलाह दी है। साथ ही बोर्ड ने ये भी कहा है कि गलत जानकारी देने वाले स्टूडेंट्स को तुरंत पकड़ लिए जाएंगे।
यदि स्टूडेंट्स फॉर्म फीस करने के बाद आवेदन शुल्क न भर पाए या भूल गए तो उनका आनेदन खुदबखुद निरस्त हो जाएगा। बता दें कि इस बार अधूरे आवेदन पर बोर्ड रिमाइंडर नहीं भेजगा।
कौन-कौन कर सकता है फॉर्म-
- जो अभ्यर्थी 2019 में फेल हो गए हों, कंपार्टमेंटल का फॉर्म भरा पर परीक्षा नहीं दे पाए या फेल हो गए
- 2019 में ऐसे उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थी, जो एक या अधिक विषयों के आए अंकों में सुधार करना चाहते हों
इससे पहले सीबीएसई ने काफी बदलाव किेेए हैं-
बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है, जिसके मुताबिक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जितने भी 10वीं - 12वीं के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं उनकी सीबीएससी परीक्षा की फीस आप सरकार भरेगी। सरकार ने स्कूलों से साफ तौर पर कहा है कि वे बच्चों से किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान न कराएं।
हाल ही में बोर्ड ने नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक, सीबीएसई ने SC और ST वर्ग के छात्रों का परीक्षा शुल्क बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दिया, वहीं सामान्य श्रेणी के छात्रों का परीक्षा शुल्क 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया था।
अगर पुराने शुल्क की बात की जाए तो एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए 50 रुपये परीक्षा शुल्क तय था। सीबीएसई ने कहा था कि पिछले 5 वर्षों में फीस नहीं बढ़ाई गई। इसलिए फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया।
ये भी पढ़ें- अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम
कमेंट
कमेंट X