फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE and NEET free coaching to students of all catagory, Know Delhi govt scholarship scheme 

अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम

Sun, 01 Sep 2019 12:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 01 Sep 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
JEE and NEET free coaching to students of all catagory, Know Delhi govt scholarship scheme 
सांकेतिक तस्वीर

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main / JEE Advanced), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की कोचिंग करने के लिए अब विद्यार्थियों को लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। न ही पैसों की कमी के कारण कोई छात्र इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से वंचित रहेगा। क्योंकि सरकार हर श्रेणी के जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था कर रही है।

विज्ञापन


जरूरतमंद छात्र छात्राओं को फ्री कोचिंग देने की स्कीम का नाम है 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना'। यह दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार जेईई, नीट सहित यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे भर्तियों की तैयारी के लिए भी फ्री कोचिंग की सुविधा देती है।
विज्ञापन


पहले इस योजना के तहत सिर्फ आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ही लाभ दिया जाता था। लेकिन इस बार सरकार ने इसका दायरा बढ़ा कर इसे हर श्रेणी के जरूरतमंद छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख की जाएगी राशि?

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने इस बारे में कहा है कि सरकार पहले से ही ओबीसी और जेनरल कैटेगरी के जरूरतमंद छात्रों के लिए भी इस योजना को शुरू करने की तैयारी कर रही थी।


ये भी पढ़ें : एक साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले कितने युवाओं को मिली नौकरी, सामने आई सच्चाई


बता दें कि फिलहाल इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को चार महीने तक की फ्री कोचिंग की सुविधा दी जाती है। दिल्ली सरकार इसके लिए प्रति छात्र 50 हजार रुपये तक की मदद देती है। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के अनुसार, अब सरकार समय सीमा को बढ़ाकर 12 महीने (एक साल) और राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख तक करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें : 12वीं के बाद इंडस्ट्री में इन कोर्सेज की बढ़ रही है मांग, प्रोफेशनल्स पा रहे अच्छी सैलरी
 

इस बार फ्री कोचिंग करने वाले 35 छात्रों को मिली सफलता

इस योजना के तहत पिछली बार आरक्षित श्रेणी के 107 अभ्यर्थियों ने फ्री कोचिंग का लाभ लिया। उनमें से 35 ने इस बार जेईई मेन या नीट क्वालिफाई कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पा लिया। 13 जेईई मेन में सफल हुए, जबकि 22 नीट में। इनमें से 5 को तो आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi), एनआईटी दिल्ली (NIT Delhi), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), लेडी हार्डिंग कॉलेज, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) जैसे बड़े संस्थानों में दाखिला मिला है।

ये भी पढ़ें : बिना जेईई या गेट के भी IIT से करें पढ़ाई, अब उत्तर प्रदेश में भी मिल रहा है ये शानदार मौका
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed