फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE may introduce 5 major changes in 2020 board exams, new paper pattern for class 10, 12

2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया

Tue, 23 Jul 2019 04:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 23 Jul 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
CBSE may introduce 5 major changes in 2020 board exams, new paper pattern for class 10, 12
सीबीएसई स्टूडेंट्स

2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षा देने वाले सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल (2020) में होने वाली बोर्ड परीक्षा में पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षा में बदलाव किए जाएंगे। 

विज्ञापन


अब तक सिर्फ प्रैक्टिकल परीक्षाओं को होम सेंटर की जगह एक्सटर्नल सेंटर्स पर कराए जाने की बात थी। लेकिन अब बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पेपर पैटर्न में भी बदलाव की तैयारी है। जानें, किस कक्षा के लिए क्या होंगे बदलाव...

विज्ञापन

12वीं के लिए क्या नया

इंटरनल असेसमेंट : 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा में इंटरनल असेसमेंट को ज्यादा महत्व दिए जाने की तैयारी है। साइंस के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आर्ट्स के विषयों में इंटरनल असेसमेंट देना होगा और दोनों के अंक समान होंगे।

ज्यादा ऑब्जेक्टिव : पेपर पैटर्न में बदलाव करते हुए, अगले साल से बोर्ड परीक्षा में ज्यादा ऑब्जेक्टिव सवालों पर जोर दिया जाएगा।

प्रैक्टिकल परीक्षा : अगले साल से स्टूडेंट्स को थ्योरी की तरह ही प्रैक्टिकल परीक्षा भी एक्सटर्नल सेंटर्स पर देनी होगी। अब तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होम सेंटर (स्टूडेंट के अपने स्कूल जहां से वह पढ़ाई कर रहा है) पर ही होती थीं। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए बोर्ड ने यह फैसला किया है। खबर के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी स्टूडेंट्स को अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

10वीं कक्षा के लिए नया क्या

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इंग्लिश और मैथ्स में इंटरनल मार्किंग सिस्टम लागू करने और मैथ्स के दो स्तर का विकल्प देने के बाद अब बोर्ड पेपर पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में है।

लंबे उत्तर वाले सवाल : 12वीं से उटल 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आने वाली बोर्ड परीक्षा में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या कम की जा सकती है। बोर्ड लंबे उत्तर वाले सवालों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

सवाल कम अंक ज्यादा : बोर्ड का एक पैनल इस बात पर भी विचार कर रहा है कि परीक्षा में सवालों की संख्या कम कर प्रति सवाल अंकों की संख्या बढ़ाई जाए।
ये भी पढ़ेंः ...तो साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 10वीं-12वीं की तरह इन कक्षाओं में भी बोर्ड एग्जाम

विज्ञापन

कॉपियां जांचने का नियम भी बदलेगा

बोर्ड अगली बोर्ड परीक्षा से कॉपियां जांचने के नियम में भी बदलाव करने की योजना बना रहा है। इसके अनुसार, अब तक एक एग्जामिनर 25 कॉपियां जांचता था। लेकिन आगे से एक एग्जामिनर को 20 कॉपियां ही दी जाएंगी। ताकि किसी तरह की गलती की कोई संभावना न रहे।

ये भी पढ़ेंः अब सिर्फ NEET के जरिए मिलेगा मेडिकल में दाखिला, अन्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी खत्म

ये जानकारी बोर्ड के एक अधिकारी ने दी है। उनके अनुसार, बोर्ड स्टूडेंट्स में रटने की आदत खत्म कर रचनात्मक लेखन और समझने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से ये बदलाव कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि विद्यार्थियों को इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पूरा पैटर्न नहीं बदलेगा।

ये भी पढ़ेंः वो गुमनाम देश जिसे भारत ने भी नहीं दी है मान्यता, देखें दुर्लभ तस्वीरें

क्या हैं करियर में कामयाबी हासिल करने के अचूक उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्यों से केवल 485 रुपये में
 (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed