फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE has released CTET July hall ticket and Admit Card 2023 at ctet.nic.in

CTET Admit Card 2023: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार इस तरह करें डाउनलोड

Fri, 18 Aug 2023 11:14 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 11:14 AM IST
सार

CTET Admit Card 2023: CBSE ने जुलाई/अगस्त सत्र के लिए CTET 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि और बाकी की जरूरी जानकारी के लिए खबर पढ़ें।

विज्ञापन
CBSE has released CTET July hall ticket and Admit Card 2023 at ctet.nic.in
सीटेट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CTET Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, यानी 18 अगस्त को जुलाई/अगस्त सत्र के लिए CTET 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। CTET 2023 के एडमिट कार्ड को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा परीक्षा केन्द्र में प्रवेश

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) एडमिट कार्ड 2023 में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का केंद्र और समय सहित बाकी का जानकारी लिखी होगी। ध्यान रहे! बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके याद से साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैध फोटो आईडी भी साथ लेकर जाएं

एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाने के बाद, उसमें दिए गए विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अगर उसमें लिखी कोई भी जानकारी गलत है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इसे ठीक कराएं। सत्यापन उद्देश्यों के लिए एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक वैध फोटो आईडी भी लेकर जाएं।

विज्ञापन

दो शिफ्ट में OMR मोड में होगी परीक्षा

CTET परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को होनी है, जाकि OMR मोड में होगी. आवेदकों को उनके प्रवेश पत्र, आवंटित परीक्षा शहर के विवरण के साथ आज उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हे आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

परीक्षा में होंगे दो पेपर

CTET 2023 परीक्षा में लिए दो पेपर होंगे। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं और पेपर II उनके लिए होगा जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। ऐसे उम्मीदवार को दोनों पेपर देने होंगे, जो दोनों स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनना चाहता है।

परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। पेपर-I के लिए 150 मिनट और पेपर-II के लिए भी 150 मिनट का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed