वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद थे और विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही थी। उसके बाद धीरे-धीरे कई राज्यों में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोला गया था, जबकि कई राज्यों ने बंद रखा था। अब कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है। जबकि, कई राज्यों ने साफ कह दिया है कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आती तब तक स्कूलों को फिर से नहीं खोला जाएगा। वहीं, कुछ राज्यों ने नए साल से दसवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने और नियमित कक्षाओं के संचालन का फैसला लिया है। बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स को खोलने का आदेश जारी किया है। सूबे मे 4 जनवरी 2021 से सभी सरकारी स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स खुल जाएंगे। हालांकि कोरोना दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। आइए स्कूलों के फिर से खुलने और बंद रहने को लेकर राज्यवार अपडेट जानते हैं...
जानिए किन राज्यों में क्या है स्कूलों के फिर से खुलने का अपडेट, मुंबई में 15 जनवरी 2021 तक रहेंगे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में स्कूलों को नए साल से फिर से खोला जाएगा और नियमित कक्षाएं होंगी। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने दी है। उनका कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 1 जनवरी 2021 से नियमित कक्षाएं होंगी।
मुंबई में 15 जनवरी 2021 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी बीएमसी ने दी है। यहां 15 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
राजस्थान में जनवरी के पहले हफ्ते से ट्रायल के आधार पर स्कूल खुल सकते हैं। नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए नए साल के पहले हफ्ते से ट्रायल के आधार पर स्कूलों को फिर से खोला जा सकता है। इसके लिए शिक्षा मंत्री ने सरकार के पास 15 दिनों के ट्रायल का सुझाव भेजा है। जिस पर सरकार की मुहर लगना बाकी है।
दिल्ली, यूपी और मध्यप्रदेश में स्कूलों के खुलने का अपडेट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साफ कह चुके हैं कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रदेश में छठी से लेकर आठवीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी में है। हालांकि, अधिकांश प्रधानाचार्यों ने इसे लेकर इनकार किया है। हालांकि, सूबे में नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल 7 दिसंबर से ही खुल गए हैं। मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से स्कूल खुल चुके हैं। सूबे में नौवीं से लेकर 12वीं के छात्र हफ्ते अभिभावकों की अनुमति के बाद एक-दो दिन स्कूल जा रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X