फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET December 2019 Application Last Date, Exam compulsory to be central govt teacher

CTET Decmember 2019: आवेदन का अंतिम मौका आज, मॉक टेस्ट भी हैं यहां

Wed, 25 Sep 2019 10:57 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 25 Sep 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
CBSE CTET December 2019 Application Last Date, Exam compulsory to be central govt teacher
सांकेतिक तस्वीर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है। अगर आप केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है। 

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी सीधे आवेदन कर सकते हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2019 से ही जारी है। एक बार सीबीएसई आवेदन की समय सीमा भी बढ़ा चुका है। पहले दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट के लिए अंतिम तारीख 18 सितंबर थी। इसे बढ़ाकर 25 सितंबर 2019 किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- CTET ]के लिए यहां मिल रहे है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों से करें तैयारी

8 दिसंबर को परीक्षा

इस बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यह सीबीएसई द्वारा सीटेट का 13वां संस्करण होगा। बोर्ड ने बताया है कि यह परीक्षा देश भर के कुल 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

60 फीसदी अंक जरूरी

इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं। 

परीक्षा पैटर्न:

पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।

ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां

आवेदन शुल्क                 

श्रेणी                                      पेपर - I या II         दोनों पेपर के लिए (I और II)
सामान्य और ओबीसी (NCL)      700 रुपये                 1200 रुपये
एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड    350  रुपये                600 रुपये

ये भी पढ़ें : देश में शिक्षकों के करीब एक लाख पद खाली, केंद्र ने दी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed