फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2024 Class 10, 12 private candidate registration from September 12

CBSE Board Exams 2024: प्राइवेट छात्रों के लिए 12 सितंबर से शुरू होंगे पंजीकरण, जानिए कितनी होगी फीस

Fri, 08 Sep 2023 02:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 02:32 PM IST
सार

CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई 12 सितंबर से कक्षा 10 के निजी (Private) छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर देगा। नीचे फीस स्ट्रक्चर और अन्य काम की जानकारी बताई गई है। 
 

विज्ञापन
CBSE Board Exams 2024 Class 10, 12 private candidate registration from September 12
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बोर्ड 12 सितंबर से कक्षा 10 के निजी (Private) छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर देगा। सभी पात्र छात्र आने वाले मंगलवार, यानी 12 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाकर अपना-अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

विज्ञापन

इन तिथियों का रखें ख्याल


छात्र 11 अक्तूबर तक बिना ऑनलाइन शुल्क चुकाए अपने फॉर्म भर सकेंगे। पंजीकरण विंडो 19 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। 12 से 19 अक्तूबर के बीच आवेदन करने पर छात्रों को विलंब शुल्क के रूप में 2,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये योजना अगले साल से हो जाएगी खत्म


सीबीएसई ने कहा कि दिल्ली की महिला छात्रों और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के पास 2024 में सीबीएसई कक्षा 10 की निजी परीक्षा में शामिल होने का आखिरी मौका होगा। परीक्षा के बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी। दिल्ली की छात्राओं को अपना वास्तविक प्रमाणपत्र जमा करना होगा जबकि शारीरिक रूप से विकलांग छात्रों को मेडिकल प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।

विज्ञापन

फीस स्ट्रक्चर


प्राइवेट छात्रों के लिए सीबीएसई कक्षा 10, 12 की पांच परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। नेपाल के अभ्यर्थियों को समान शुल्क देना होगा लेकिन दूसरे देशों में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 10,000 रुपये देने होंगे. प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए भारतीय छात्रों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि नेपाल और अन्य देशों के छात्रों को क्रमशः 1,000 रुपये और 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए शुल्क संरचना अतिरिक्त विषयों के लिए समान है। प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए भारतीय और नेपाली छात्रों को प्रति विषय 150 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य देशों के उम्मीदवारों को प्रति विषय 350 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed