{"_id":"657995a86d154f194c0eef67","slug":"cbse-board-exam-2024-class-10-12-practicals-sops-and-guidelines-out-check-at-cbse-gov-in-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board Exam 2024: प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एसओपी और गाइडलाइन जारी, एग्जाम से पहले करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Board Exam 2024: प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एसओपी और गाइडलाइन जारी, एग्जाम से पहले करें चेक
Wed, 13 Dec 2023 05:10 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 13 Dec 2023 05:10 PM IST
सार
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 के लिए एसओपी और दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसका पालन करना होगा।
विज्ञापन
CBSE Practical Exam 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Board Practical Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 के लिए एक एसओपी और गाइडलाइन जारी किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा एसओपी और गाइडलाइन सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 जनवरी से 14 फरवरी, 2024 तक सभी स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी। एसओपी और गाइडलाइन नीचे देख सकते हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई की तरफ से जारी एसओपी और गाइडलाइन का अनुपालन न करने वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 रद्द करने का अधिकार बोर्ड के पास होगा।
- 10वीं कक्षा के प्रैक्टिकल के लिए बोर्ड बाहरी एग्जामनर की नियुक्ति नहीं करेगा।
- 10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाएं नहीं भेजी जाएंगी, बल्कि इसे स्कूलों द्वारा मैनेज करना होगा।
- सीबीएसई 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 के लिए बोर्ड की तरफ से बाहर से परीक्षक नियुक्ति किया जाएगा। जो सभी स्कूलों में परीक्षा कराएंगे।
- सीबीएसई की तरफ से प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 को संपन्न कराने के लिए बोर्ड ऑब्जर्बर भी नियुक्त करेगा।
कमेंट
कमेंट X