फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 2020 Board Exam Schedule for class 10th and 12th, know theory and practical dates

CBSE 2020: ऐसा रहेगा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, शुरू हुईं तैयारियां

Tue, 06 Aug 2019 10:25 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 06 Aug 2019 10:25 AM IST
सार

  • सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर
  • बोर्ड ने तैयार किया 2020 परीक्षा का बेसिक शेड्यूल

विज्ञापन
CBSE 2020 Board Exam Schedule for class 10th and 12th, know theory and practical dates
CBSE Students

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 2020 बोर्ड परीक्षा को लेकर पिछले एक महीने के दौरान कई खबरें आई हैं। परीक्षा पेपर पैटर्न में बदलाव से लेकर स्टूडेंट्स के अटेंडेंस तक के लिए बोर्ड ने निर्देश दिए हैं। इसी बीच अब ये भी सूचना आई है कि 2020 में होने वाली 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड के एक सूत्र के अनुसार, अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का बेसिक शेड्यूल भी लगभग तैयार हो चुका है। सिर्फ थ्योरी ही नहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी सामने आ गई हैं। आगे हम आपको बता रहे हैं कि 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल कैसा रहेगा।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा बोर्ड का शेड्यूल

  • सूत्रों की मानें तो अगले साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं मार्च की जगह फरवरी के महीने में ही शुरू कर सकता है। खबरों के अनुसार, 15 फरवरी 2020 से मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं।
  • पिछले सालों की तरह ही इस बार भी सीबीएसई पहले मुख्य विषयों की परीक्षा लेगा। उसके बाद वोकेशनल विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
  • कहा जा रहा है कि 10वीं और 12वीं के विभिन्न विषयों में से किसकी परीक्षा पहले और किसकी बाद में होगी, इसका फैसला इस बात पर आधारित होगा कि किस विषय को ज्यादा विद्यार्थियों ने चुना है।

    ये भी पढ़ेंः ...तो साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 10वीं-12वीं की तरह इन कक्षाओं में भी बोर्ड एग्जाम
     
  • जिस विषय को ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों ने चुना होगा, उसकी परीक्षा अन्य विषयों से पहले ली जाएगी।

कब होंगी सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

शैक्षणिक सत्र 2019-20 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस बार दिसंबर 2019 में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अब तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने यह साफ नहीं किया है कि ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं हर साल की तरह ही होम सेंटर्स पर ही होंगी या थ्योरी की तरह एक्सटर्नल सेंटर्स पर। हालांकि इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा नवंबर 2019 में डेटशीट जारी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें : 2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया


क्या हैं करियर में कामयाबी हासिल करने के अचूक उपाय, जानिए हमारे ज्योतिषाचार्यों से केवल 485 रुपये में (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed