फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th and 12th Board Exam 2020, Know Pattern of Multiple choice Questions

CBSE 2020: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूछे जाएंगे इन छह प्रकार के वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Sun, 01 Sep 2019 01:51 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 01 Sep 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th and 12th Board Exam 2020, Know Pattern of Multiple choice Questions
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2020 - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2020 बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर रहा है। बोर्ड ने खुद भी इस बात की पुष्टि कर दी है। कुछ दिनों पहले किए गए ट्वीट्स में बोर्ड ने बताया था कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) पूछे जाएंगे। लेकिन सवाल है कि ये वस्तुनिष्ठ प्रश्न किस तरह के होंगे?

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड 6 तरह के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछने की तैयारी में है। 2020 की बोर्ड परीक्षा में करीब 20 फीसदी सवाल मल्टीपल च्वाइस के रहेंगे। इस बदले हुए पैटर्न की जानकारी सभी संबद्ध स्कूलों को भी भेज दी गई है। बोर्ड से पहले स्टूडेंट्स इस पैटर्न से रूबरू हो जाएं, इसके लिए प्री-बोर्ड में भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखना होगा आसान, सरकार ने निकाला ये तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़ें, किन 6 प्रकार के होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न

मल्टीपल च्वाइस : इसमें एक सवाल दिया जाता है। इस सवाल के लिए उत्तर के चार विकल्प दिए जाते हैं। इन चार विकल्पों में से एक विकल्प सही होता है।

मल्टीपल रेस्पॉन्स : इसमें भी मल्टीपल च्वाइस की तरह ही एक सवाल और चार विकल्प होते हैं। लेकिन यहां दिए गए चार विकल्प में से एक से ज्यादा सही जवाब होते हैं। ऐसे सवाल ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखना होगा आसान, सरकार ने निकाला ये तरीका

सही और गलत : इसके अंतर्गत आपको कोई वाक्य दिया जाता है। इसमें सही या गलत का विकल्प बताना होता है।

खाली स्थान भरें : इसके अंतर्गत भी आपको कोई वाक्य दिया जाएगा। इसमें एक या ज्यादा खाली जगहें दी गई होंगी। आपको उन खाली जगहों में सही शब्द / जवाब भरने होंगे।

ये भी पढ़ें : अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम

असर्शन - रीजन : एक वाक्य दिया जाएगा। यह कोई स्टेटमेंट भी हो सकता है। इसके नीचे उस वाक्य के कारण की व्याख्या दी जाती है। इसके लिए चार विकल्प दिए जाते हैं। इसमें यह देखना होता है कि वाक्य और उसकी व्याख्या सही हैं या नहीं। फिर दिए गए विकल्पों में से सही जवाब बताना होता है।

मैच मेकिंग : इसके तहत संबंधित चीजों को एक दूसरे से मिलाना होता है। सवाल में दो कॉलम दिए जाते हैं। पहले कॉलम में दी गई चीजों का सही जवाब दूसरे कॉलम में दिया होता है। लेकिन इनका क्रम बदला हुआ रहता है। आपको पहले कॉलम में दी गई चीजों को दूसरे कॉलम में दिए गए उसके सही जवाबों से मिलाना होता है।

बोर्ड ने परीक्षा और प्रश्न पत्र के पैटर्न में किए जा रहे इस बदलाव के बारे में कहा है कि इससे रिजल्ट में सुधार होगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में जवाब या तो सही होता है या गलत। ऐसे में अभ्यर्थियों के नंबर कटने की संभावनाएं कम होंगी। 

ये भी पढ़ें : कान, सूंड़, पेट, आंखें, दांत, चूहा.. गणपति की हर चीज देती है बड़ी सीख

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed