CBSE 10th-12th Result: ग्रेडिंग सिस्टम से जारी हुए रिजल्ट, ऐसे कैलकुलेट करें पर्सेंटेज
CBSE Percentage Calculator: ग्रेडिंग सिस्टम में छात्रों के परिणाम को प्रतिशत के बजाय ग्रेड के रूप में (ए-1 ग्रेड, ए-2, बी1, बी2) जारी किया जाता है। इस कारण छात्रों के लिए अपना अंक प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आज 22 जुलाई, 2022 को कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद करीब 14 लाख से भी अधिक छात्रों ने राहत की सांस ली है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम को इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित है। छात्रों के लिए ग्रेडिंग सिस्टम में परीक्षा परिणाम को कैलकुलेट करना थोड़ा कठिन हो जाता है। इसलिए हम लेकर आए हैं परिणाम को कैलकुलेट करने का आसान सा तरीका-:
क्या रहा परिणाम?
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 1444341 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 1435366 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 1330662 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। थ्योरी में टर्म-1 के 30 फीसदी और टर्म-2 के 70 फीसदी अंक जोड़े गए हैं। वहीं प्रैक्टिकल में 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए हैं।
CBSE Result 2022: क्या होता है ग्रेडिंग सिस्टम?
ग्रेडिंग सिस्टम में छात्रों के परिणाम को प्रतिशत के बजाय ग्रेड के रूप में (ए-1 ग्रेड, ए-2, बी1, बी2) जारी किया जाता है। इस कारण छात्रों के लिए अपना अंक प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है। चलिए इसको आसान तरीके से जानते हैं। अगर इस साल परीक्षा में 1000 छात्र शामिल हुए और इनमें से 800 पास हुए। अब सबसे पहले मेरिट के आधार पर ए+ ग्रेडिंग होगी। 1/8 फार्मूले के आधार पर 800 में से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा। अब बाकी बचे 700 छात्रों के लिए फिर 1/8 का फार्मूला लागू होगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड देगा। अब बचे 612 छात्र में से 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही बचे हुए बच्चों पर 1/8 का फार्मूला लागू किया जाएगा। यानी 67 छात्रों को बी-2 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही सी-1,सी-2,डी, ई के लिए आगे की ग्रेडिंग की जाएगी। हर ग्रेड के लिए अलग पॉइंट दिए जाएंगे।
CBSE Result 2022: किस ग्रेड में कितने नंबर
सीबीएसई अपना परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी करता है। जानिए किस ग्रेड में कितने नंबर होते हैं
- ए-1 ग्रेडः 91 से 100 के बीच नंबर आने पर ए-1 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 10 मिलते हैं।
- ए-2 ग्रेडः 81 से 90 के बीच नंबर आने पर ए-2 ग्रेड दिया जाता है। इसका ग्रेड पॉइंट 9 होता हैं।
- बी-1 ग्रेडः 71 से 80 के बीच नंबर आने पर बी-1 ग्रेड माना जाता है। इसमें 8 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
- बी-2 ग्रेडः 61 से 70 के बीच में नंबर होने पर बी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 7 मिलते हैं।
- सी-1 ग्रेडः 51 से 60 के बीच नंबर आने पर सी-1 ग्रेड मिलता है। इसमें 6 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
- सी-2 ग्रेडः 40 से 50 के बीच नंबर होने पर सी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें 5 ग्रेड पॉइंट मिलते हैं।
- डी ग्रेडः 33 से 40 के बीच नंबर होते हैं तब डी ग्रेड दिया जाता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 4 मिलते हैं।
- ई-1: 21 से 32 के बीच नंबर होने पर यह ग्रेड दिया जाता है।
- ई-2: 00 से 20 के बीच नंबर होने पर ई-2 ग्रेड माना जाता है।
CBSE Result 2022: कैसे कैलकुलेट करें नंबर
सभी नंबर कैलकुलेट करने के बाद छात्रों को अपने CGPA स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा। यदि आपका CGPA स्कोर 8.8 है तो आपको 8.8 को 9.5 से गुणा कर देना है। तो आपका कुल प्रतिशत 9.5*8.8= 83.6 प्रतिशत हो जाएगा।
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी छात्र-छात्राओं को बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीएसई के परिणामों में सफल रहे छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बधाई देते हुए दो अलग-अलग कू किए हैं।
कमेंट
कमेंट X