CAT Results: आईआईएम कलकत्ता ने जारी किया कैट परीक्षा का रिजल्ट, 14 अभ्यर्थियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक
CAT 2024 Result: आईआईएम कलकत्ता की ओर से बहुप्रतीक्षित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
CAT 2024 Result: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता द्वारा बहुप्रतीक्षित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
14 उम्मीदवारों के 100 फीसदी अंक
- इस वर्ष 14 उम्मीदवारों ने कॉमन एडमिशन टेस्ट में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनमें 13 उम्मीदवार इंजीनियरिंग विषय से और एक गैर-इंजीनियरिंग से हैं।
- 99.99 पर्सेटाइल अंक प्राप्त करने वाले 29 अभ्यर्थियों में से 25 इंजीनियरिंग विषय से तथा चार गैर- इंजीनियरिंग विषय से हैं।
- 99.98 पर्संटाइल हासिल करने वाले 30 उम्मीदवारों में से 20 इंजीनियरिंग विषय से और 10 गैर- इंजीनियरिंग विषय से हैं।
कैट परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। स्लॉट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक। एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 3.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 2.93 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कुल उपस्थिति 89% दर्ज की गई थी।
CAT Marking Scheme: अंकन योजना
उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी है। परीक्षा अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों के कच्चे अंकों को कैट प्रतिशत में बदलने के लिए सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग किया जाएगा। भाग लेने वाले बी-स्कूल अलग से कैट कट-ऑफ की घोषणा करेंगे।
CAT Result Download: कैट परीक्षा का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
जारी होने के बाद उम्मीदवार कैट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाएं।
- होमपेज पर कैट परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैट परिणाम और स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X