Career Tips: हर काम में उद्देश्य तलाशें! जीवन का असली अर्थ सिर्फ मंजिल नहीं, बल्कि सार्थकता; पढ़ें टिप्स
Career Tips: असली उद्देश्य वही है जो आपके हर काम को अर्थपूर्ण बनाता है, आपकी भूमिका को गहराई देता है और दूसरों से जोड़ता है। आइए जानते हैं कि जीवन और करियर में उद्देश्य कैसे खोजा और महसूस किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Harvard Business Review: कल्पना कीजिए कि आप जीवन की भागदौड़ में भागे जा रहे हैं। कभी कॅरिअर बनाने की चाह में, कभी किसी को खुश करने में, तो यदाकदा खुद को साबित करने की जद्दोजहद में। इस भागम-भाग में अक्सर आप सोचते होंगे कि आखिर आपका असली उद्देश्य क्या है? कई बार आपको ऐसा भी लगता होगा कि आपने अपना मकसद खो दिया है या शायद कभी पाया ही नहीं। यही बेचैनी आपको भीतर से कुरेदती रहती है। दरअसल, असली उद्देश्य वह है जो आपके काम को अर्थपूर्ण बनाए, आपकी भूमिका को गहराई दे और दूसरों से जोड़ सके। युवा पीढ़ी के सामने आज सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि सफलता और उद्देश्य में फर्क कैसे करें? आइए जानते हैं इस गलतफहमी को कैसे दूर किया जाए।
उद्देश्य का सही मतलब
अधिकतर युवा मानते हैं कि उद्देश्य कोई ऐसी चीज है, जिसे कहीं बाहर जाकर ढूंढना होगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है। पेशेवर जीवन में उद्देश्य पाने का रास्ता अलग है। आपको अपने काम से केवल अर्थ निकालना ही नहीं, बल्कि उसमें अर्थ जोड़ना भी सीखना आना चाहिए। सरल भाषा में कहें, तो उद्देश्य खोजा नहीं जाता, उसे बनाया जाता है। यह आपकी सोच, काम करने के तरीके और आपके दृष्टिकोण से आकार लेता है। अगर आप अपने पेशेवर जीवन में वास्तविक उद्देश्य चाहते हैं, तो आपको यह ध्यान देना होगा कि आपका काम कितना सार्थक हो सकता है।
एक नहीं, कई रास्ते
दूसरी बड़ी गलतफहमी यह है कि जीवन का उद्देश्य केवल एक ही चीज में समाया होता है, जिसे पा लेने के बाद और कुछ पाने की इच्छा न रहे। सच्चाई इससे कहीं अधिक व्यापक है। आपका काम आपके उद्देश्य का केंद्र ही नहीं होता, बल्कि यह दूसरों की मदद करने का, परिवार की देखभाल करने का या अपने समुदाय के साथ जुड़ने का एक जरिया भी होता है। जब आप यह स्वीकार कर लेते हैं कि जीवन के कई उद्देश्य हैं, तभी आप उसे हासिल करने और एक ही चीज के पीछे भागने के दबाव से मुक्त हो पाते हैं। इसी दृष्टिकोण से आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण और संतुलित बनता है।
सही सवाल पूछें
आज के समय पेशेवर जीवन में लोग लगातार कॅरिअर बदलते रहते हैं। कोई सफल प्राइवेट इक्विटी कॅरिअर छोड़कर स्टार्टअप शुरू कर रहा है, तो कोई बिजनेस छोड़कर राजनीति में उतर रहा है। इन बदलावों को कमजोरी या अस्थिरता समझना गलत है। यह बदलाव न केवल स्वाभाविक हैं, बल्कि विकास का खूबसूरत हिस्सा हैं। जैसे-जैसे आपकी प्राथमिकताएं और परिस्थितियां बदलती हैं, वैसे-वैसे हो सकता है आपके लक्ष्य भी बदलते जाएं। ऐसे में आपका सवाल यह नहीं होना चाहिए कि मेरा असली उद्देश्य क्या है? बल्कि यह होना चाहिए कि मैं जो कर रहा हूं, उसमें सार्थकता को कैसे तलाश सकता हूं? इसलिए आपको हर काम में मायने जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X