फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   nyu starts a new course on love

अब यूनिवर्सिटी पढ़ाएगी 'प्यार' का कोर्स, जानें कहां

Sun, 26 Mar 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Sun, 26 Mar 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
nyu starts a new course on love

अगर आपको लगता है कि प्यार में आपका कुछ सीन नहीं बन पा रहा है और आप नौसिखिए हैं तो आपके लिए एक काम की खबर है। डॉक्टर मेगन पाई प्यार पर एक अंडरग्रेजुएट कोर्स का संचालन करती हैं। डॉक्टर मेगन ने ही इस कोर्स को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में तैयार किया है। 

विज्ञापन


सबसे मजेदार बात ये हुई कि जबसे कोर्स की शुरुआत हुई है तब से ही कोर्स बेहद ही लोकप्रिय रहा है। सिर्फ पिछले दो सालों में ही कोर्स में छात्रों की संख्या तीन गुनी हो गई है। 42 साल की डॉक्टर मेगन ब्रुकलिन की रहने वाली हैं और मेनहेट्टन में एक प्राइवेट थेरेपी प्रैक्टिस सेंटर भी चलाती हैं। 
विज्ञापन


द गार्डियन में छपी खबर के मुताबिक: क्लास का नाम "लव एक्चुअली" दिया गया है जिसमें पहला सेमेस्टर मुख्य रूप से लोगों के प्यार के साथ कैसे अनुभव रहे हैं इसके आधार पर चलेगा। कोर्स दो डायरेक्शन में आगे बढ़ता है एक हॉरिजॉन्टल और दूसरा वर्टीकल। हॉरिजॉन्टल ट्रेजेक्ट्री में जहां कोर्स आपकी पूरी लाइफ के दौरान होने वाले अलग-अलग तरह के प्यार के रिश्तों पर बात करता है वहीं वर्टीकल ट्रेजेक्ट्री स्टूडेंट से शुरू हो कर फैमिली लव के बारे में बात करता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे शुरुआत हुई इस कोर्स की 

nyu starts a new course on love

डॉक्टर मेगन बताती हैं कि, "न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में मुझे "प्यार और इंटीमेसी" विषय पर लेक्चर देने के लिए बुलाया गया था। लेक्चर के बाद कुछ छात्र मेरे पास आए और उन्होंने पूछा कि क्या इस सब्जेक्ट पर कोई कोर्स भी है? उनके इंटरेस्ट को देखते हुए मैंने तीन और चाइल्ड सायकटिस्ट के साथ मिलकर इस कोर्स को डिजाइन करना शुरू किया।"

"इस दौरान मुझे ये पता चला कि वास्तव में मेरे पास पहले से ही इससे जुड़े बहुत से मैटिरियल मौजूद हैं। कोर्स न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के बाल विकास विभाग (चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम)  के तहत चलाया जाता है। इस डिपार्टमेंट के तहत इस तरह के और भी कई कोर्स चलाए जाते हैं जिनमें हैप्पीनेस और स्लीप से जुड़े कोर्स भी चलाए जाते हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed