फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   NEET 2017: students with jhumka and full sleeve shirt were opposed to enter exam hall

NEET 2017: झुमके और फुल सर्ट पहनकर पहुंचे छात्रों को परीक्षा से होना पड़ा वंचित

Mon, 08 May 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- Presented by : शिवेन्दु शेखर Updated Mon, 08 May 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
NEET 2017: students with jhumka and full sleeve shirt were opposed to enter exam hall
नीट/सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

रविवार को देशभर के 1900 केंद्रों में आयोजित मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में बीडीएस एवं एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे तकरीबन 11 लाख छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। चेन्नई में पहली बार परीक्षा दे रहे कई छात्र-छात्राओं को नियमों की सही जानकारी न होने की वजह से परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


नीट परीक्षा के नियमों के मुताबिक परीक्षा कक्ष में पूरी बाजू की शर्ट और जूते पहन कर बैठना मना था। नियमों का पालन करते हुए जहां कुछ छात्रों को कैंची से काट कर अपनी शर्ट की बाजू आधी करनी पड़ी वहीं कुछ अभ्यर्थी अपने जूते उतार कर अपने अभिभावकों के सैंडल पहन कर परीक्षा देने को मजबूर हुए। सख्त नियमों की जानकारी न होने के चलते कई छात्रों को वापस भी लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हाल परीक्षा देने पहुंची लड़कियों का भी रहा। कुछ लड़कियां जहां जल्दबाजी में हेयरपिन, बाली-झुमके , नोजपिन आदि पहन कर आई वहीं कुछ लड़कियां अपने साथ स्टेशनरी का सामान जैसे पेन, पेंसिल लेकर आ गई थी। परीक्षा देने के लिए उन्हें यह सारी चीजें परीक्षा कक्ष के बाहर ही रखनी पड़ी। हालांकि परीक्षा आयोजनकर्ता सीबीएसई ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि परीक्षा कक्ष में क्या लेकर आना है और क्या नहीं। लेकिन अभ्यर्थियों द्वारा ध्यान न दिये जाने के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अभ्यर्थियों ने दावा किया कि केवल कुछ मिनट देर होने के चलते उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। चेन्नई में कई केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 89 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-2017 की परीक्षा के लिए देशभर में 490 अधिकारियों की तैनाती की गई थी। नीट की परीक्षा 103 शहरों में आयोजित की गई थी। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि नीट की परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक 103 शहरों के 1901 केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की गई थी, जिसमें 65 हजार एमबीबीएस जबकि 25 हजार बीडीएस अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 

क्या थे नियमः 

NEET 2017: students with jhumka and full sleeve shirt were opposed to enter exam hall
Neet Exam

शिक्षा और रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें 


परीक्षा में कुल 11,38,890 छात्र शामिल हुए जिसमें से 1,522 एनआरआई और 613 विदेशी छात्र मौजूद रहे। 490 सीबीएसई अधिकारियों के अलावा 35,00 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। पिछले साल नीट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी जबकि इस बार परीक्षा रविवार को एक ही पाली में करवाई गई। 

क्या थे नियमः 

-परीक्षा में मोबाइल फोन किसी भी तरह के गैजेट जैसे ब्लूटूथ डिवाइस लाना सख्त मना था। 
-परीक्षा में लड़कियों के लिए किसी भी तरह की पिन लगाना, ऊंची ऐड़ी की सैंडल पहन कर आने की मनाही थी।
-लड़कों के लिए कुर्ता पायजामा और जूते पहन कर आना मना था। 
-परीक्षा में ‘प्रवेश पत्र’ के साथ केवल कुछ जरूरी कागजात ही लाने थे 
-परीक्षा में समय से पहुंचना जरूरी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed