{"_id":"5b001dec4f1c1beb408b6704","slug":"modi-government-to-make-campus-placement-cell-in-aiims-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः एम्स में कैंपस प्लेसमेंट सेल खोलेगी सरकार ताकि न हो ब्रेन-ड्रेन","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
दिल्लीः एम्स में कैंपस प्लेसमेंट सेल खोलेगी सरकार ताकि न हो ब्रेन-ड्रेन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
एम्स
- फोटो : SELF
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली के एम्स में एक प्लेसमेंट सेल खोलने की योजना बना रही है। इसकी मदद से दिल्ली स्थित एम्स से जो भी रेजिडेंट डॉक्टर पास होंगे उन्हें एम्स में ही या एम्स जैसे संस्थानों में प्लेसमेंट में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जेपी नड्डा ने जानकारी दी कि ऐसा ब्रेन-ड्रेन को रोकने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में डॉक्टर नई दिल्ली कैंपस से पढ़ाई करते हैं फिर अगर उन्हें वहां नौकरी नहीं मिलती तो वो या तो प्राइवेट संस्थाओं से जुड़ जाते हैं या विदेश जाने को प्राथमिकता देते हैं। हम अपनी उन प्रतिभाओं को रोकने के लिए ये कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एम्स दुनिया के सबसे बेहतरीन मेडिकल संस्थानों में से एक है। 2006 में सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी एम्स जैसे संस्थान खोलने का फैसला किया ताकि देश के अन्य हिस्से के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली न आना पड़े। अब तक 6 नए एम्स शुरू हो चुके हैं और 20 के निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X