Bihar Board 10th Result 2017: रिजल्ट जारी, सिर्फ 14% फर्स्ट डिवीजन
Bihar Board 10th Result 2017: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। 51 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि 49 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। 10वीं में 51.37 प्रतिशत छात्र और 40 फीसदी से अधिक छात्राएं पास हो गई हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे अमर उजाला के वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं खबर है कि इस साल कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले सभी 10 छात्र एक ही स्कूल से हैं। ये स्कूल जमुई में है और इसका नाम है सिमुलतला स्कूल। ये राज्य का सर्वश्रेष्ठ स्कूल है। बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि टॉपरों के आंसर शीट की दो बार जांच की गई है ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या सामने न आए। वहीं सिर्फ 14 फीसदी बच्चों को फर्स्ट डिवीजन मार्क्स मिले हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 17 लाख 23 हजार छात्र शामिल हुए थे।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
- रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- बोर्ड की वेबसाइट का पताः http://biharboard.ac.in/
छात्र SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट-
Send BIHAR10
कमेंट
कमेंट X